आईपीएल 2023: आईपीएल में चला भोजपुरी कमेंट्री का जादू, दर्शक हुए दीवाने

IPL Bhojpuri Commentary: आइपीएल में भोजपुरी कमेंट्री के बारे में नवीनतम समाचार प्राप्त करें।
IPL 2023: The magic of Bhojpuri commentary in IPL, the audience went crazy 9987

IPL Bhojpuri Commentary: गौरतलब हैं, कि आईपीएल के 16वें संस्करण ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी है और दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस बार आईपीएल के चाहने वालों के लिए एक शानदार खबर आई है और खबर यह हैं, कि अब दर्शक हिंदी, अंग्रेजी भोजपुरी सहित कई अन्य भाषाओं में आईपीएल का लुत्फ उठा पाएंगे। जैसा कि हमें पता हैं, आइपीएल चालू हो गया है और दर्शकों द्वारा भोजपुरी कमेंट्री पर खूब स्नेह बरसाया जा रहा है। भोजपुरी कमेंट्री के लिए पांच लोगों सुनिश्चित किया गया हैं, जो अपने शानदार कमेंट्री द्वारा दर्शकों को खूब मनोरंजित कर रहे है। इन दिनों भोजपुरी कमेंट्री के कई वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर काफी तगड़ी गति से वायरल हो रहा है।

भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता और सांसद रवि किशन ने भी अपने शानदार भोजपुरी कमेंट्री द्वारा फैंस को मोहित किया है। बता दें, रवि किशन मनोरंजन उद्योग के सबसे प्रशंसित और पसंदीदा कलाकारो में से एक हैं। अभिनेता को वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ कोई आवश्यकता नहीं है और उनके चाहने वालों की संख्या अनगिनत है। जो उनके भोजपुरी कमेंट्री पर अपार प्यार बरसाते है। खैर, देवियों और सज्जनों, आप भोजपुरी कमेंट्री का स्वाद चखना चाहेंगे? तो एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।