Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

स्टारप्लस ने की अपने नए शो ‘तितली’ की घोषणा, एक रोमांटिक लव स्टोरी होने का करता है वादा

तितली के साथ स्टारप्लस एक बार फिर एक और टैलेंटेड एक्ट्रेस- नेहा सोलंकी को करेंगे लॉन्च

Author: विशाल दुबे
13 Apr,2023 16:20:55
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टारप्लस ने की अपने नए शो ‘तितली’ की घोषणा, एक रोमांटिक लव स्टोरी होने का करता है वादा

स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए लेकर आया है एक अलग और पहले कभी न देखी गई लव स्टोरी जिसका नाम है ‘तितली’। इस शो के साथ दर्शकों को स्क्रीन पर जबरदस्त इमोशन्स के बीच एक परफेक्ट ओवरलैप देखने को मिलेगा। यह शो आपको रोमांस के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या यह वाकई प्यार है? इसी के साथ वो एक नए टैलेंट को भी मौका देने वाले है।

हालांकि स्टारप्लस एक ऐसा चैनल है जिसने पहले भी कई नए टैलेट्स को पेश किया है और आज तक इस पर कायम है। ऐसे में तितली के साथ स्टारप्लस एक बार फिर एक और टैलेंटेड एक्ट्रेस- नेहा सोलंकी को लॉन्च करने की पुष्टि की है। नेहा तितली की शीर्षक भूमिका निभाती नजर आएंगी। वह एक उभरती हुई एक्ट्रेस हैं और तितली के किरदार के रूप में असाधारण प्रदर्शन देने का वादा करती हैं। दर्शक इस किरदार के अलग-अलग रंग देखेंगे, जिसमें एक महत्वाकांक्षी युवा महिला से लेकर भावनात्मक रूप से कमजोर होने तक, सब शामिल है। तितली शो एक ट्विस्टेड लव स्टोरी है जहां तितली नाम की एक खुशमिजाज और जीवंत लड़की अपने आइडियल पार्टनर को खोजने और उसके साथ एक फेयरीटेल लाइफ जीने की तलाश में है। लेकिन क्या वह हमेशा के लिए खुश रहेंगी?

नेहा सोलंकी इससे पहले जी टीवी के सेठजी और स्टार भारत के शो मायावी मलिंग में नजर आ चुकी हैं।

वहीं स्टार प्लस अपने इस शो के साथ दर्शकों के लिए एक ट्विस्टेड लव-स्टोरी लाकर भारतीय टेलीविजन में एक नई छलांग लगाने वाला है जिससे उसका लेवल और बढ़ा जाएगा, जिसे पहले कभी टेलीविजन पर नहीं देखा गया है। तितली का निर्माण स्टोरी स्क्वायर प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।

स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए दिलचस्प कंटेंट देने के लिए जाना जाता है। यह कहना सही होगा कि यह चैनल विशेष रूप से एक ऐसा हब है जहां दर्शक अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, चाशनी और फालतू, जो कैरेक्टर एम्पावरमेंट पर फोकस करता है जैसे कई और आकर्षक शोज के अद्भुत लाइनअप को देखते हुए भावनाओं के बवंडर से गुजरते हैं। दर्शकों ने इस तरह के कंटेंट को खूब सराहा भी है। स्टारप्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को अपनी कहानी के प्लॉट के साथ टेलीविजन स्क्रीन से जोड़े रखना सुनिश्चित किया है। स्टारप्लस के शोज में आकांक्षी महिला किरदार को दिखाया गया है, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला है। कह सकते है कि शोज के ये फीमेल कैरेक्टर आज देश की न जाते कितनी महिलाओं के लिए किसी रोल मॉडल से कम नही है।

तितली के साथ, स्टार प्लस का यही इरादा है और साथ ही अपने दर्शकों के लिए स्टोरीटेलिंग के एक अनोखे तरीके के साथ आगे बढ़ने की कोशिश भी है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

तितलीस्टार प्लस

Comment Box

Also Read

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?

Also Read

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन...

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना करना पड़ा—जानिए क्या हुआ
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना क...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट, ₹5 करोड़ नेट का आंकड़ा भी नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गि...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, कुल नेट कलेक्शन ₹8 करोड़ के करीब
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ...

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन में हैं
फिल्म | न्यूज़

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ₹5 करोड़ नेट के आंकड़े तक भी नहीं पहुँच पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वागत किया
फिल्म | न्यूज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वाग...

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए रखते हैं और उनका सम्मान करते हैं
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म, सिर्फ़ 1 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: कुणाल खेमू की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ नेट के साथ शुरुआत की, करीना कपूर की थ्रिलर को पीछे छोड़ा
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: कुणाल खेमू की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ नेट क...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी की फ़िल्म ने ₹6 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ₹199 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.