Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

स्टारप्लस के शो तितली में राहुल के किरदार पर वत्सल सेठ का खुलासा, बताया शो के लिए क्यों भरी हामी!

स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए लाया है एक अनोखी और पहले कभी न देखी गई प्रेम कहानी जिसका नाम है 'तितली'। यह शो आपको रोमांस के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या यही प्यार है।

Author: विशाल दुबे
02 Jun,2023 15:29:47
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टारप्लस के शो तितली में राहुल के किरदार पर वत्सल सेठ का खुलासा, बताया शो के लिए क्यों भरी हामी!

‘तितली’ में नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। तितली शो, तितली नाम की एक जोशीला और खुशमिजाज़ लड़की की प्रेम कहानी है, जिसे एक आदर्श आदमी की तलाश है। वह उसके साथ एक परियों जैसा जीवन जीने का सपना देख रही है। लेकिन क्या उसका यह सपना हमेशा के लिए उसे खुशी देगा ? तितली में नेहा सोलंकी के अपोजिट गर्व का किरदार अविनाश मिश्रा निभा रहे हैं। स्टार प्लस ने हाल ही में तितली शो का प्रोमो रिलीज किया है। दर्शकों को तितली और गर्व की विशेषताओं में बदलाव देखने को मिलेगा। जैसा कि हमनें देखा कि गर्व और तितली एक खुशहाल जगह पर हैं, लेकिन शादी के बाद अचानक तितली का जीवन बदल जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि तितली के जीवन का ड्रामा कैसे सामने आता है और क्या यह हमेशा के लिए खुशहाल होगा।

वत्सल शेठ स्टारप्लस के शो ‘तितली’ के साथ टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी कर हैं। वत्सल राहुल की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनका किरदार राहुल, तितली का स्कूल सीनियर है जो दुबई में रहता है। राहुल को तितली से पहली नजर में प्यार हो जाता है। राहुल का किरदार आकर्षक, मजाकिया और बेहद पारिवारिक है। लेकिन फिर भी एक गहरा राज है जिसे राहुल ने छुपा रखा है।

वत्सल शेठ ने इस शो को चुनने का कारण बताते हुए कहा, “कई ऐसे कारण हैं जिसके लिए मैंने हामी भरी। मेकर्स और चैनल चाहते थे कि मैं यह शो करूं, हालांकि मेरी भी कुछ प्रतिबद्धताएं थीं, राहुल का किरदार ठीक वैसा है जिसे में निभाना चाहता था। तितली शो को लेकर काफी उत्साहित हूं और इसका हिस्सा बनकर खुश हूं। स्टारप्लस के साथ मेरा जुड़ाव हमेशा खास रहा है। एक अभिनेता के रूप में मैं हमेशा कुछ रोमांचक और चुनौतीपूर्ण करना चाहता हूं। मैं पहली बार इस तरह का किरदार निभा रहा हूं। एक चरित्र के रूप में राहुल कुछ ऐसा है जिसे वत्सल ने कभी चित्रित नहीं किया। जो बात इसे और खास बनाती है वह यह है कि यह शो एक ऐसे मुद्दे पर प्रकाश डालता है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। यह 21वीं सदी है और यह दुख की बात है कि इतना आगे बढ़ने के बाद भी लोग एक-दूसरे का शोषण करने के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। यह सिर्फ शारीरिक शोषण के बारे में नहीं है, यह भावनात्मक शोषण के बारे में भी है। भावनात्मक शोषण के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह शो दर्शकों को इसके प्रति जागरूक करेगा। ‘तितली’ में काम करने का अनुभव अद्भुत था। काम करने के लिए स्टारप्लस सबसे अच्छे चैनलों में से एक है। यह एक मजेदार अनुभव रहा है। स्टारप्लस देश का सबसे मनोरंजक चैनल है।”

तितली का निर्माण स्टोरी स्क्वायर प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।

स्टार प्लस हमेशा से ही अपने दर्शकों को दिलचस्प कंटेंट देने के लिए जाना जाता है। यह कहना उचित होगा कि यह चैनल विशेष रूप से एक ऐसा हब है जहां दर्शक अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, चाशनी और जैसे अत्यधिक आकर्षक शो के अद्भुत लाइनअप को देखते हुए भावनाओं के ढेर से गुजरते हैं। फालतू जो चरित्र सशक्तिकरण पर केंद्रित है। इस प्रकार के कंटेंट को इसके दर्शकों ने खूब सराहा है। स्टारप्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को अपनी कहानी के प्लॉट के साथ टेलीविजन स्क्रीन से जोड़े रखना सुनिश्चित किया है। स्टारप्लस के शो में आकांक्षी महिला पात्रों के चित्रण को दर्शकों से व्यापक सराहना मिली है। जिसने उन्हें देश के सभी महिलाओं के लिए एक ठोस रोल मॉडल बना दिया।

तितली के साथ, स्टार प्लस की योजना ऐसा ही करने और अपने दर्शकों के लिए कहानी कहने के साथ अनोखे तरीके से आगे बढ़ने की है।

तितली का प्रसारण 6 जून से रात 11 बजे स्टारप्लस पर सोमवार से रविवार तक होगा।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

स्टार प्लस

Comment Box

Also Read

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?

Also Read

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वागत किया
फिल्म | न्यूज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वाग...

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए रखते हैं और उनका सम्मान करते हैं
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म, सिर्फ़ 1 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: कुणाल खेमू की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ नेट के साथ शुरुआत की, करीना कपूर की थ्रिलर को पीछे छोड़ा
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: कुणाल खेमू की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ नेट क...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी की फ़िल्म ने ₹6 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 41: गिरावट के बावजूद विशाल चतुर्वेदी...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ₹199 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्...

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
फिल्म | न्यूज़

नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर...

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक शानदार समारोह में फिर से शादी की कसमें खाईं
फिल्म | न्यूज़

सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्यार के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, एक...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से नीचे ही रही
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अक्षय कुमार की फिल्म ₹10 करोड़ नेट से न...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की नज़र ₹250 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39: नीम करौली बाबा की बायोपिक फिल्म की न...

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt' तक
डिजिटल | न्यूज़

Emmy Awards 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट: 'Widow's Bay' से 'The Pitt...

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड़ाई, ₹1 करोड़ से कम की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय-सैफ की फिल्म पहले सोमवार को लड़खड...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.