Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | स्निपिट

स्टार प्लस के सीरीयल ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने मनाया 800 एपीसोड्स का जश्न

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में' ने पुरे किए 800 एपीसोड्स।

Author: विशाल दुबे
27 Mar,2023 12:12:51
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टार प्लस के सीरीयल ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने मनाया 800 एपीसोड्स का जश्न

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) ने अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स के साथ दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। शो में आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा लीड किरदारों में हैं। इस शो की दर्शकों ने हमेशा सराहना की है और इसे पसंद भी किया है। शो के किरदारों को भी लगातार दर्शकों का प्यार हासिल हुआ है। यानी अपने एंटरटेनिंग और दिलचस्प प्लाट के साथ, ‘गुम है किसके प्यार में’ ने दर्शकों को अपनी टीवी स्क्रीन से बांधे रखा।

अब स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने सफलतापूर्वक 800 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर शो की स्टार कास्ट के साथ साथ क्रू मेंबर्न ने भी इसे सेलिब्रेट किया और केक कटिंग सेरेमनी के साथ शो के सेट पर जश्न मनाया।

Star Plus serial Gum Hai Kisi Ke Pyaar Mein celebrates 800 episodes 8469

इस शो में डीसीपी विराट की भूमिका निभाने वाले एक्टर नील भट्ट ने 800 एपिसोड की अपनी यात्रा के बारे में बात की और अनुभव साझा करते हुए कहा, “800 एपिसोड के इस मील के पत्थर तक पहुंचने वाले हमारे शो के लिए मैं बहुत आभारी और विनम्र महसूस कर रहा हूं। यह कड़ी मेहनत का जश्न है। अभी भी बहुत लंबा सफर तय करना बाकी है और यह बहुत उत्साहजनक है। मेरी टीम और मैं यह सुनिश्चित करने के लिए और भी कड़ी मेहनत करने वाले है ताकि हम इस तरह के मील के पत्थर देखते रहें। इसका क्रेडिट गुम है किसी के प्यार में के सभी कास्ट और क्रू मेंबर्स को जाता है।

वहीं पाखी की भूमिका निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि वह इस शो के 800 एपिसोड पूरे करने के लिए कितनी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि हम अपना पहला एपिसोड शूट कर रहे थे और अब यह 800 हो गया है, कभी नहीं सोचा था कि मैं एक सफल शो का हिस्सा बन सकती हूं जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है चाहे रील में हो या रियल लाइफ में जो मेरे करियर में एक टर्निंग प्वाइंट है। यह एक शानदार यात्रा रही है, मैंने बतौर एक्टर बहुत कुछ सीखा है और अभी भी सीख रही हूं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ और ‘पाखी’ मेरे साथ हमेशा रहेंगे, मेरे दिल के करीब रहेंगे, मैं वास्तव में धन्य महसूस कर रही हूं और हां हमारे सभी प्रशंसकों को भी हार्दिक बधाई।”

‘गुम हैं किसी के प्यार में’ का निर्माण राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन ने किया है। यह शो स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 8 बजे प्रसारित होता है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

गुम है किसी के प्यार में

Comment Box

Also Read

गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 14 जनवरी 2025: आशिका ने रजत और सावी को अलग करने की योजना बनाई, कियान से मदद मांगी
गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 14 जनवरी 2025: आशिका ने रजत और सावी को अलग करने की योजना बनाई, कियान से मदद मांगी
गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 8 नवंबर 2024: सावी को ईशा की दुर्घटना में असली अपराधी का पता चला, जिगर ने दुर्व्यवहार किया
गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 8 नवंबर 2024: सावी को ईशा की दुर्घटना में असली अपराधी का पता चला, जिगर ने दुर्व्यवहार किया
गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 6 अक्टूबर 2024: सावी ने लकी का सामना किया, तारा ने उसे बचाया
गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 6 अक्टूबर 2024: सावी ने लकी का सामना किया, तारा ने उसे बचाया
गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 27 अक्टूबर 2024: लकी ने मिलिंद के खिलाफ साजिश रची, रजत ने सावी को उपहार देकर चौंका दिया
गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 27 अक्टूबर 2024: लकी ने मिलिंद के खिलाफ साजिश रची, रजत ने सावी को उपहार देकर चौंका दिया

Also Read

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे, ₹175 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफ...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और गिरी, अभी तक ₹25 करोड़ नेट का आंकड़ा नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और ग...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की कमाई में मिडवीक गिरावट, नेट कलेक्शन ₹130 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल स्टारर फ़िल्म की नज़र ₹150 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगाए गंभीर आरोप
फिल्म | न्यूज़

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगा...

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा।
फिल्म | न्यूज़

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मा...

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने सोमवार का टेस्ट पास किया, ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हुई
फिल्म | न्यूज़

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म न...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.