Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | स्निपिट

आरती सिंह की संगीत में जमकर हुई मस्ती, शामिल हुए कई सितारें

Arti Singh-Deepak Chauhan Sangeet Ceremony: आरती सिंह की संगीत में जमकर हुई मस्ती।

Author: विशाल दुबे
24 Apr,2024 14:27:39
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
आरती सिंह की संगीत में जमकर हुई मस्ती, शामिल हुए कई सितारें

Arti Singh-Deepak Chauhan Sangeet Ceremony: मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और दिग्गज अभिनेता गोविंदा की भांजी आरती सिंह की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। बीते रात को बिग बॉस 13 की प्रतियोगी ने संगीत कार्यक्रम में खूब मस्ती की, जिसमें उद्योग से जुड़े कई हस्तियों ने शिरकत की। आपको बता दें, भाई कृष्णा अभिषेक के आलावा भाभी कश्मीरा शाह ने खूब महफिल लूटी और लोगो का ध्यान अपनी ओर खीचा। जैसा कि आप सभी को पता है, कि अभिनेत्री अपने लंबे समय के प्रेमी दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। आरती सिंह की बैचलर पार्टी के बाद यूजर्स को उनके हल्दी की रस्मों की झलक देखने को मिली। हालांकि, अब उनके संगीत कार्यक्रम की खास झलक सोशल मीडिया हैंडल पर काफी तगड़ी गति से वायरल हो रही है।

आरती सिंह की हल्दी और संगीत में सितारों की टोली

शेमारू चैनल के श्रवणी में प्रमुख भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री के कार्यक्रम में उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्तो ने हाजिरी लगाई, जिसमें महिरा शर्मा, रश्मि देसाई, युविका चौधरी, कश्मीरा शाह, करण सिंह ग्रोवर, शेफाली जरीवाला, अंकिता लोखंडे, देवोलीना भट्टाचार्जी समेत कई सितारे शामिल हैं।

हल्दी में मंगेतर दीपक के साथ खूब झुमी आरती

बीते सोमवार को आरती सिंह की हल्दी थी, जहां से खूब मस्तीभरे वीडियो सामने आए। हालांकि, यूजर्स का ध्यान आरती और दीपक के वीडियो ने खीचा, जिसमें दीपक आरती को गोद में उठाकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और इसपर भर-भर स्नेह बरसाया जा रहा है।

आरती सिंह की संगीत में कृष्णा अभिषेक- कश्मीरा ने लूटी महफिल

आरती सिंह की संगीत बीते रात को हुई, जहां सभी लोगो ने जमकर मस्ती की। खूब आरती ने भी दमदार डांस मूव्स के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हालांकि, यूजर्स की निगाहें सिर्फ और सिर्फ कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह पर टिकी थी। संगीत कार्यक्रम के दौरान जोड़ी एक-दूसरे को चूमते हुए नजर आई। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच खुद करना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डाले-

आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी

आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी 25 अप्रैल को होगी, जहां उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्तों का जमावड़ा लगेगा।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

आरती सिंह

Comment Box

Also Read

आरती सिंह ने दरिया किनारे लगाई आग, देखें कयामती लुक
आरती सिंह ने दरिया किनारे लगाई आग, देखें कयामती लुक
कश्मीर में हनीमून मना रही है Arti Singh, शादी को पूरे हुए 1 महीने
कश्मीर में हनीमून मना रही है Arti Singh, शादी को पूरे हुए 1 महीने

Also Read

'मैंने यह फ़िल्म बनाने के लिए अपनी फ़ीस छोड़ दी': 'हनुमान अंश' के निर्माण पर विशाल चतुर्वेदी
फिल्म | न्यूज़

'मैंने यह फ़िल्म बनाने के लिए अपनी फ़ीस छोड़ दी': 'हनुमान अंश' के निर्...

क्या श्रेया कालरा ने 'लॉक अप' सीज़न 2 की ट्रॉफी जीती? जानिए क्या है सच
डिजिटल | न्यूज़

क्या श्रेया कालरा ने 'लॉक अप' सीज़न 2 की ट्रॉफी जीती? जानिए क्या है सच...

Jana Nayagan बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: दूसरे सोमवार को कमाई घटने के बावजूद विजय-पूजा की फ़िल्म 180 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने की ओर
फिल्म | न्यूज़

Jana Nayagan बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: दूसरे सोमवार को कमाई घटने के बावजूद...

पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी: 5 अभिनेता जिनके लंबे बालों वाला लुक तुरंत प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया
फिल्म | न्यूज़

पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी:...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: टॉम हॉलैंड की फिल्म की कमाई सोमवार को धीमी हुई, फिर भी 23.80 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: टॉम हॉलैंड की फिल...

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
फिल्म | न्यूज़

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल...

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म तीसरे रविवार को भी मज़बूत बनी हुई है, 150 करोड़ के माइलस्टोन के करीब
फिल्म | न्यूज़

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म तीसरे रवि...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म 300 करोड़ नेट के करीब पहुँची
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: टॉम हॉलैंड की फ़ि...

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना को 6 हफ़्ते आराम करने की सलाह: सेट पर चोट लगने से स्टार्स और फ़िल्म के बजट पर क्या असर पड़ता है
फिल्म | न्यूज़

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना को 6 हफ़्ते आराम करने की सलाह: सेट पर...

सान्या मल्होत्रा ​​ने बताया कि किसी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले वह किन बातों का ध्यान रखती हैं
फिल्म | न्यूज़

सान्या मल्होत्रा ​​ने बताया कि किसी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले वह...

मृणाल ठाकुर 34 साल की हुईं: टेलीविज़न स्टार से पैन-इंडिया सक्सेस स्टोरी तक का सफ़र
फिल्म | न्यूज़

मृणाल ठाकुर 34 साल की हुईं: टेलीविज़न स्टार से पैन-इंडिया सक्सेस स्टोरी...

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की प्यारी बर्थडे विश: कियारा आडवाणी 35 साल की हुईं
फिल्म | न्यूज़

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की प्यारी बर्थडे विश: कियारा आडवाणी 35 साल की हु...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.