दीया और बाती हम फेम दीपिका सिंह ने साझा किया फिटनेस फंडा, देखें फिटनेस वीडियो

Diya Aur Baati Hum fame Deepika Singh shares fitness tips: दीपिका सिंह ने शेयर किया फिटनेस वीडियो।
दीया और बाती हम फेम दीपिका सिंह ने साझा किया फिटनेस फंडा, देखें फिटनेस वीडियो 21569

Diya Aur Baati Hum fame Deepika Singh shares fitness tips: दीपिका सिंह ने शेयर किया फिटनेस वीडियो।

Diya Aur Baati Hum fame Deepika Singh shares fitness tips: छोटे पर्दे पर संध्या बींदणी के किरदार द्वारा सभी को लुभाने वाली दीपिका सिंह (Dipika Singh) अक्सर अपने चाहने वालों को फिट रहने के लिए प्रेरित करती है। जैसा कि हमें पता हैं, डीवा मनोरंजन उद्योग में काफी अच्छा मुकाम हासिल किया है और दर्शकों को अपने दमदार अभिनय से मनोरंजन का स्वाद चखाया है। डीवा सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से अपने प्रशंसकों और चाहनेवालों के संग जुड़ी रहती है और उन्हें फिटनेस मंत्र साझा करती रहती है। डीवा ने इस बार भी अपने चाहने वालों के फिटनेस को मद्देनजर रखते हुए एक अद्भुत वीडियो को सार्वजनिक किया है।

डीवा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए, मां बनीं महिलाओं के फिटनेस के लिए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री को देखा जा सकता हैं, कि वह ट्रैम्पोलिन पर उछल कुद के साथ अपने शारीरिक बनावट को नई दिशा दे रही है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में कई अन्य जानकारियां साझा करते हुए लिखा, “यदि आप एक माँ हैं और गंभीरता से वजन कम करना चाहती हैं तो अपने आप को और अपने बच्चे को एक ट्रैम्पोलिन उपहार में दें -। ट्रैम्पोलिन वर्कआउट के लाभ:

1. लसीका जल निकासी

2. बेहतर संतुलन

3. कम प्रभाव

4. पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाता है

5. जोड़ों पर आसान

6. कैलोरी घटाता है

7. तनाव कम करता है।” एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।