Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | न्यूज़

तमिल अभिनेता विजय एंथोनी की बेटी ने की खुदकुशी

Tamil Actor Vijay Anthony's Daughter Commits Suicide: तमिल अभिनेता विजय एंथोनी की बेटी मीरा ने खुदकुशी कर लिया है।

Author: विशाल दुबे
20 Sep,2023 12:30:29
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
तमिल अभिनेता विजय एंथोनी की बेटी ने की खुदकुशी

Tamil Actor Vijay Anthony’s Daughter Commits Suicide: तमिल अभिनेता और संगीतकार विजय एंथोनी की बेटी मीरा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, मीरा ने खुदकुशी कर अपनी जीवनलीला समाप्त की। विजय की 16 वर्षीय बेटी मीरा मंगलवार, 19 सितंबर को चेन्नई में अपने आवास पर फांसी पर लटकी हुई मृत पाई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब उसे नजदीकी निजी अस्पताल में लाया गया, तो अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

सीएनबीसीटीवी पर एक रिपोर्ट में चौंकाने वाली खबर सामने आई, मनोरंजन न्यूज़ उस न्यूज़ की कुछ कड़ी को लेता है।

मीरा एंटनी चेन्नई के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। हालाँकि उन्होंने किस वजह से खुदकुशी की, इसकी जानकारी अभी-तक सामने नहीं आईं है। चेन्नई पुलिस मामले के तह तक जाने में जुट गई है। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट ने दावा किया हैं,कि मीरा लंबे समय से तनावग्रस्त थी।

आत्महत्या के कारण मीरा के आकस्मिक निधन की खबर का खुलासा करते हुए स्तंभकार और लेखिका मनोबाला विजयबालन ने ट्वीट किया, “अभिनेता और संगीत निर्देशक विजय एंटनी की बेटी मीरा ने आज सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।”

मीरा की असामयिक मृत्यु से तमिल फिल्म उद्योग को गहरा सदमा लगा है। बिरादरी के शुभचिंतकों की ओर से विजय और उनकी पत्नी फातिमा के लिए संवेदनाएं आना शुरू हो गईं।

आर सरथ कुमार, साई पल्लवी, निर्देशक वेंकट प्रभु और कई अन्य लोगों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा मीरा की खबर सार्वजनिक की और श्रद्धांजलि दी। विजय एंथोनी के प्रशंसक गंभीर सदमे में थे और उन्होंने अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

गौरतलब हैं, कि विजय एंथोनी को सलीम, पिचाईक्करन, यमन, अन्नादुराई, कोलाइगरन आदि में उनकी भूमिकाओं के लिए मशहूर है। वह सर्वश्रेष्ठ संगीत श्रेणी में नाका मुक्का विज्ञापन फिल्म के गीत के लिए 2009 कान्स गोल्डन लायन जीतने वाले पहले भारतीय संगीत निर्देशक थे।

मनोरंजन न्यूज़ की ओर से मीरा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

विजय एंथोनी

Comment Box

Also Read

जानिए क्यों अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' हमारी वॉचलिस्ट में है
टेलीविजन | न्यूज़

जानिए क्यों अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' हमारी वॉचलिस्ट में है...

क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?
फिल्म | न्यूज़

क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?...

क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्या जानकारी है
टेलीविजन | न्यूज़

क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्य...

'मॉन्स्टर' टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवा राजकुमार ने सलमान खान के साथ काम करने की अटकलों पर बात की।
फिल्म | न्यूज़

'मॉन्स्टर' टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवा राजकुमार ने सलमान ख...

कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा खास नोट
फिल्म | न्यूज़

कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा...

काम्या पंजाबी ने कुशल टंडन का बचाव करने, आकांक्षा चमोला के 'लॉक अप' सीक्रेट और कई अन्य मुद्दों पर बात की
फिल्म | न्यूज़

काम्या पंजाबी ने कुशल टंडन का बचाव करने, आकांक्षा चमोला के 'लॉक अप' सी...

ओरी ने अमृता सिंह के साथ हुई अनबन पर चुप्पी तोड़ी, उस बुरे अनुभव को याद किया
फिल्म | न्यूज़

ओरी ने अमृता सिंह के साथ हुई अनबन पर चुप्पी तोड़ी, उस बुरे अनुभव को या...

‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर प्रोड्यूसर रतन जैन ने बताया कि कैसे ‘बादशाह’ शाहरुख खान की पहचान बन गई।
फिल्म | न्यूज़

‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर...

तिलोत्तमा शोम: रूढ़ियों को तोड़ना और परफ़ॉर्मेंस के ज़रिए नई दुनिया खोजना
फिल्म | न्यूज़

तिलोत्तमा शोम: रूढ़ियों को तोड़ना और परफ़ॉर्मेंस के ज़रिए नई दुनिया खो...

T-सीरीज़ का पैन-इंडिया विज़न: भूषण कुमार ने साउथ में बैनर की पहुँच बढ़ाई
फिल्म | न्यूज़

T-सीरीज़ का पैन-इंडिया विज़न: भूषण कुमार ने साउथ में बैनर की पहुँच बढ़...

अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
टेलीविजन | न्यूज़

अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?...

क्या अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको का ब्रेकअप हो गया है? जानिए क्या है सच
फिल्म | न्यूज़

क्या अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको का ब्रेकअप हो गया है? जानिए क्या है...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.