Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

7 सितंबर को रिलीज हो रही जवान पर 7 सवाल, जाने दिलचस्प जवाब

Jawan Latest Update: शाहरुख और विजय सेतुपति को जवान पर कुछ मजेदार सवालों के जवाब देते हुए देखें

Author: ManoranjanDesk
05 Sep,2023 18:00:23
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
7 सितंबर को रिलीज हो रही जवान पर 7 सवाल, जाने दिलचस्प जवाब

Jawan Latest Update: शाहरुख खान (Sharukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) इस गुरुवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है और दर्शकों के बीच इसका उत्साह देखा जा सकता है। एक्शन से भरपूर ट्रेलर देखने के बाद, दर्शकों के लिए फिल्म की रिलीज का इंतजार करना मुश्किल हो गया है, और जिसका सबूत फिल्म की एडवांस बुकिंग सेल है, जहां यह एक्शन एंटरटेनर रिकॉर्ड बना रहा है।

ऐसे में अब लगातार बढ़ते उत्साह को और बढ़ाने के लिए, निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की है, जिसका टाइटल है 7 सितंबर के लिए 7 सवाल, जो हर किसी को फिल्म के बारे में मजेदार जानकारी देता है।

1) शाहरुख के लिए पहला सवाल- क्या यह सच है कि एटली और आप लंबे समय से साथ काम करना चाहते थे? * इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, बिगिल के निर्माण के दौरान मेरी मुलाकात एटली से हुई थी और वह सीएसके और केकेआर के मैच के लिए गए थे। इससे पहले, एटली ने जवान के आइडिया पर मुझसे बात करते हुए कहा था, ‘सर, इसमें आप हैं, साथ में 5 लड़कियां हैं और यह मेरी फिल्म है क्योंकि मेरी पत्नी प्रिया और मैं वास्तव में महसूस करते हैं कि जब किसी फिल्म में आपके साथ महिलाओं का एक समूह होता है तो आप सबसे अच्छे लगते हैं’ और इस तरह जवान की शुरुआत हुई।

इसके अलावा, वीडियो जवान में काली की भूमिका निभा रहें विजय सेतुपति के लिए भी एक सवाल लेकर आया।

2) विजय सेतुपति के लिए सवाल – आपको जवान में विलेन का रोल कैसे मिला और क्या आप फिल्म में असली विलेन हैं या शाहरुख खान हैं? जवाब देते समय, विजय सेतुपति ने शाहरुख और एटली के साथ अपनी बातचीत को याद किया। उन्होंने शाहरुख से कहा, ‘सर मैं आपकी फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था’ तो शाहरुख ने जवाब दिया, ‘हम भी पिछले कुछ सालों से आपके बारे में सोच रहे थे’ और इस तरह वह इस फिल्म में आ गए। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि फिल्म में असली विलेन कौन है, वह या शाहरुख खान? विजय ने स्मार्टली जवाब दिया कि दोनों अपनी भूमिका निभा रहे हैं और एक-दूसरे के लिए विलेन हैं।

3) शाहरुख के लिए सवाल – क्या आप विलेन हैं या हीरो या फिर दोनों? आइए हम आपके सीक्रेट के बारे में जानें?
इसका जवाब देते हुए शाहरुख कहते हैं, ‘यह एक आम आदमी है, जो हर किसी की भलाई के लिए असामान्य चीजें कर रहा है।’

4) विजय सेतुपति के लिए सवाल – शाहरुख खान के साथ काम करने का आपका अनुभव?
इसका जवाब देते हुए, विजय ने बताया कि जिस तरह से शाहरुख सहजता के साथ इंटरव्यू देते हैं, वह उन्हें पसंद है और वह कितने दिलचस्प हैं! और कैसे वह एक व्यक्ति के रूप में उनके बारे में अधिक जानने के लिए उनसे बहुत सारे सवाल पूछते रहते हैं।

5) शाहरुख के लिए सवाल – क्या आप एक एक्शन हीरो हैं या सिर्फ एक बेहतरीन इंश्योरेंस पॉलिसी वाले व्यक्ति हैं?
इस पर शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि मेरी इंश्योरेंस पॉलिसी खत्म हो गई है! क्योंकि वह कई बार चोटिल हो चुके है इसलिए कोई उनका इंश्योरेंस नहीं कराना चाहता। इसके अलावा उन्होंने कहा, उन्हें एक्शन फिल्में करना पसंद करने का एकमात्र कारण यह है कि उनके सबसे छोटे बेटे अबराम को एक्शन, एनीमे और सुपरहीरो वाली अच्छी फिल्में पसंद हैं और वह उसके लिए अच्छी एक्शन फिल्में करना चाहता है।

6) विजय सेतुपति के लिए सवाल – आप इतने इंटेंस एंटागनिस्ट रोल के लिए कैसे तैयारी करते हैं?
उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मैं स्क्रिप्ट चुनने में अच्छा हूं और मैं अपने दिमाग में कुछ और नहीं लाना चाहता, मेरा मानना है कि यह मेरे दिमाग में कलाकार को खराब कर देता है जो मैं नहीं करना चाहता।’

7) आपका “इसीलिए मैंने जवान के लिए साइन की” मोमंट क्या था?
इस एक पल का जिक्र करते हुए शाहरुख ने कहा, ”एक शॉट है जहां मुझे गंजे हीरो के रूप में पेश किया गया है (ताली बजाने का एक्शन करता है) और मुझे याद है कि एटली ने मेरे हाथ में बहुत सारा पाउडर डाला था और मुझे लगता है कि उस शॉट को करते समय मुझे छींक भी आ गई थी”, लेकिन जब मैंने आख़िरकार शॉट देखा, और वह जवान करने का मेरा पल था।

इसके साथ ही शाहरुख ने फैन्स का उत्साह बढ़ा दिया और वादा किया कि फिल्म में इसके अलावा भी बहुत कुछ है। सुपरस्टार ने आगे सभी से 7 सितंबर 2023 को जवान देखने की गुजारिश सभी से की।

‘जवान’ एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। फिल्म दर्शकों को लुभाने के लिए 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

About The Author
ManoranjanDesk

जवानशाहरुख खान

Comment Box

Also Read

क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?
क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?
‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर प्रोड्यूसर रतन जैन ने बताया कि कैसे ‘बादशाह’ शाहरुख खान की पहचान बन गई।
‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर प्रोड्यूसर रतन जैन ने बताया कि कैसे ‘बादशाह’ शाहरुख खान की पहचान बन गई।
पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी: 5 अभिनेता जिनके लंबे बालों वाला लुक तुरंत प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया
पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी: 5 अभिनेता जिनके लंबे बालों वाला लुक तुरंत प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया
क्या आर्यन खान डेटिंग कर रहे हैं? विनी टकैयर के साथ लंदन में घूमने से उड़ीं अफवाहें
क्या आर्यन खान डेटिंग कर रहे हैं? विनी टकैयर के साथ लंदन में घूमने से उड़ीं अफवाहें

Also Read

जानिए क्यों अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' हमारी वॉचलिस्ट में है
टेलीविजन | न्यूज़

जानिए क्यों अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' हमारी वॉचलिस्ट में है...

क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्या जानकारी है
टेलीविजन | न्यूज़

क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्य...

'मॉन्स्टर' टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवा राजकुमार ने सलमान खान के साथ काम करने की अटकलों पर बात की।
फिल्म | न्यूज़

'मॉन्स्टर' टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवा राजकुमार ने सलमान ख...

कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा खास नोट
फिल्म | न्यूज़

कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा...

काम्या पंजाबी ने कुशल टंडन का बचाव करने, आकांक्षा चमोला के 'लॉक अप' सीक्रेट और कई अन्य मुद्दों पर बात की
फिल्म | न्यूज़

काम्या पंजाबी ने कुशल टंडन का बचाव करने, आकांक्षा चमोला के 'लॉक अप' सी...

ओरी ने अमृता सिंह के साथ हुई अनबन पर चुप्पी तोड़ी, उस बुरे अनुभव को याद किया
फिल्म | न्यूज़

ओरी ने अमृता सिंह के साथ हुई अनबन पर चुप्पी तोड़ी, उस बुरे अनुभव को या...

तिलोत्तमा शोम: रूढ़ियों को तोड़ना और परफ़ॉर्मेंस के ज़रिए नई दुनिया खोजना
फिल्म | न्यूज़

तिलोत्तमा शोम: रूढ़ियों को तोड़ना और परफ़ॉर्मेंस के ज़रिए नई दुनिया खो...

T-सीरीज़ का पैन-इंडिया विज़न: भूषण कुमार ने साउथ में बैनर की पहुँच बढ़ाई
फिल्म | न्यूज़

T-सीरीज़ का पैन-इंडिया विज़न: भूषण कुमार ने साउथ में बैनर की पहुँच बढ़...

अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
टेलीविजन | न्यूज़

अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?...

क्या अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको का ब्रेकअप हो गया है? जानिए क्या है सच
फिल्म | न्यूज़

क्या अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको का ब्रेकअप हो गया है? जानिए क्या है...

मां बनने वाली सामंथा रूथ प्रभु ने फैंस के लिए एक ज़रूरी डिस्क्लेमर के साथ अपने प्रेग्नेंसी वर्कआउट की झलक शेयर की
फिल्म | न्यूज़

मां बनने वाली सामंथा रूथ प्रभु ने फैंस के लिए एक ज़रूरी डिस्क्लेमर के...

कृति सेनन अपनी ड्रेस पसंद पर अडिग; ट्रोलर्स और कंगना रनौत को दिया करारा जवाब।
फिल्म | न्यूज़

कृति सेनन अपनी ड्रेस पसंद पर अडिग; ट्रोलर्स और कंगना रनौत को दिया करार...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.