Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

रणवीर सिंह ने ‘लुटेरा’ के 10 साल पूरे होने का मनाया जश्न, सेट से शेयर की कुछ बीटीएस पिक्चर्स

रणवीर सिंह ने 'लुटेरा' के 10 साल पूरे होने पर सेट से शेयर की कुछ बीटीएस पिक्चर्स, बताया इस फिल्म को खास

Author: ManoranjanDesk
05 Jul,2023 18:06:40
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
रणवीर सिंह ने ‘लुटेरा’ के 10 साल पूरे होने का मनाया जश्न, सेट से शेयर की कुछ बीटीएस पिक्चर्स

रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक स्टार्स में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर में कई अलग अलग तरह की फिल्में और प्रदर्शन दिए हैं। इन्हीं में से फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी की ‘लुटेरा’ भी है। इस फिल्म में वरुण के रूप में सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपनी लाइफ का एक और दमदार प्रदर्शन दिया हैं। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो चुके है। ये फिल्म वरुण नाम के एक युवा ठग की कहानी है, जिसे पश्चिम बंगाल में पाखी (सोनाक्षी सिन्हा द्वारा अभिनीत) नाम की एक महिला से प्यार हो जाता है। इस फिल्म और रणवीर के प्रदर्शन को व्यापक प्रशंसा मिली और इसे उनके करियर की बेस्ट में से एक के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

इस फिल्म ने एक अभिनेता के रूप में रणवीर की जबरदस्त बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित किया क्योंकि एक क्लासिक उपन्यास के इस एडैप्शन में उन्होंने वरुण के जटिल और सूक्ष्म किरदार को बिना किसी कमी के साथ स्क्रीन्स पर निभाया था।

इस खास मौके पर रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फिल्म के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी के साथ एक फोटो और फिल्म में अपके को-स्टार विक्रांत मैसी के साथ एक अनदेखी पिक्चर पोस्ट की। यहीं नहीं उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा का एक पोस्टर भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया हैं, जो उनके प्रदर्शन की सराहना करता है। रणवीर ने बारिश के इस मौसम के साथ फिल्म के गाने ‘शिकायतें’ की भी सिफारिश की। इन बीटीएस पिक्चर्स और वीडियो के साथ रणवीर ने लुटेरा को अपनी सबसे खास, पसंदीदा और यादगार फिल्मों में से एक बताया हैं।

लुटेरा ने उनकी पिछली भूमिकाओं से एक अहम बदलाव को चिह्नित किया और एक अनुभवी अभिनेता के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया जो गहन प्रदर्शन करने में सक्षम था। इस फिल्म ने रणवीर के लिए एक नई चुनौती पेश की क्योंकि फिल्म में उन्होंने वरुण की भूमिका निभाई, एक ऐसा किरदार जो सोफिस्टिकेशन और गहराई की मांग करता था।

लुटेरा में सुपरस्टार द्वारा निभाया गया वरुण का किरदार उनकी अपार प्रतिभा और कला के प्रति उनकी कमिटमेंट का सबूत था। उन्होंने अपने अतीत से परेशान एक जटिल व्यक्ति के सार को सहजता से कैप्चर किया और यह एक उल्लेखनीय परिवर्तन था जिसने प्रामाणिकता और दृढ़ विश्वास के साथ किरदारों को असल रूप देने की रणवीर की क्षमता को प्रदर्शित किया।

About The Author
ManoranjanDesk

रणवीर सिंहलुटेरासोनाक्षी सिन्हा

Comment Box

Also Read

डॉन 3 की रिलीज के बाद इंडस्ट्री बैन पर रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया, फरहान अख्तर ने मांगा 45 करोड़ का हर्जाना
डॉन 3 की रिलीज के बाद इंडस्ट्री बैन पर रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया, फरहान अख्तर ने मांगा 45 करोड़ का हर्जाना
धुरंधर: द रिवेंज 44वें दिन स्थिर बनी हुई है, दुनिया भर में ₹1,800 करोड़ के करीब
धुरंधर: द रिवेंज 44वें दिन स्थिर बनी हुई है, दुनिया भर में ₹1,800 करोड़ के करीब
धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 42
धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 42
धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 41
धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 41

Also Read

5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है
फिल्म | न्यूज़

5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है...

ट्रेड का अनुमान है कि 'अल्फा' की ओपनिंग औसत रहेगी, लेकिन उम्मीद है कि लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया से स्थिति बदल सकती है
फिल्म | न्यूज़

ट्रेड का अनुमान है कि 'अल्फा' की ओपनिंग औसत रहेगी, लेकिन उम्मीद है कि...

शादी की अटकलों के बीच स्टेबिन बेन ने कृति सेनन का समर्थन किया: ‘इतनी अहम चीज़ में जल्दबाज़ी क्यों?’
फिल्म | न्यूज़

शादी की अटकलों के बीच स्टेबिन बेन ने कृति सेनन का समर्थन किया: ‘इतनी अ...

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
फिल्म | न्यूज़

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से प...

बड़ा बजट, कम चर्चा? रिलीज़ से पहले आलिया भट्ट-शर्वरी की 'अल्फा' के लिए माहौल बनाने में संघर्ष
फिल्म | न्यूज़

बड़ा बजट, कम चर्चा? रिलीज़ से पहले आलिया भट्ट-शर्वरी की 'अल्फा' के लिए...

फिल्म की सफलता के बीच सामंथा रूथ प्रभु बेहद खुश हैं, उन्होंने बेबी बंप की फोटो शेयर की।
फिल्म | न्यूज़

फिल्म की सफलता के बीच सामंथा रूथ प्रभु बेहद खुश हैं, उन्होंने बेबी बंप...

वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले मंगलवार को 9.25 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने...

जूनियर NTR और त्रिविक्रम की भगवान मुरुगन पर आधारित फ़िल्म का विरोध हो रहा है; जानिए क्या है विवाद की वजह।
फिल्म | न्यूज़

जूनियर NTR और त्रिविक्रम की भगवान मुरुगन पर आधारित फ़िल्म का विरोध हो...

श्रेयस तलपड़े ने खुलासा किया कि कैसे फराह खान ने उन्हें ओम शांति ओम में कास्ट किया; कहते हैं शाहरुख खान के पत्र ने उन्हें अपना पहला घर खरीदने में मदद की
फिल्म | न्यूज़

श्रेयस तलपड़े ने खुलासा किया कि कैसे फराह खान ने उन्हें ओम शांति ओम मे...

'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय कुमार की फिल्म का पहला सोमवार औसत रहा, 8.50 करोड़ की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय कुमार की फिल्म का पहल...

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17: इम्तियाज़ अली की फ़िल्म तीसरे रविवार को फिर से आगे बढ़ी
फिल्म | न्यूज़

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17: इम्तियाज़ अली की फ़िल्म तीस...

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: शाहिद कपूर की फिल्म भारत में 100 करोड़ नेट कलेक्शन के माइलस्टोन पर नज़र गड़ाए हुए है
फिल्म | न्यूज़

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: शाहिद कपूर की फिल्म भारत में 100 कर...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.