Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

फिल्मों में ही नहीं रीयल लाइफ में भी सलमान खान का पुलिस से है गहरा कनेक्शन, जानें कैसे

सलमान खान का नाम आते ही बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार याद आता है। तीन दशक से ज़्यादा के करियर में उन्होंने ऐसी-ऐसी फिल्में दी हैं, जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर छा गईं बल्कि लोगों की यादों में भी बस गईं।

Author: ManoranjanDesk
23 May,2025 16:03:47
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
फिल्मों में ही नहीं रीयल लाइफ में भी सलमान खान का पुलिस से है गहरा कनेक्शन, जानें कैसे

सलमान खान का नाम आते ही बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार याद आता है। तीन दशक से ज़्यादा के करियर में उन्होंने ऐसी-ऐसी फिल्में दी हैं, जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर छा गईं बल्कि लोगों की यादों में भी बस गईं। उनके किरदारों में जो बात सबसे ज़्यादा पसंद की गई है, वो है उनका दमदार और करिश्माई अंदाज़। और जब वो पुलिसवाले की वर्दी पहनते हैं, तो मानो पर्दे पर बिजली सी गिरती है। ऐसे किरदारों में उनका जलवा कुछ और ही होता है।

सलमान खान ने पर्दे पर ‘वांटेड’, ‘गर्व’, ‘राधे’ और ‘दबंग’ जैसी फिल्मों में पुलिस की वर्दी पहनकर खूब धमाल मचाया है। उनकी दबंग स्टाइल और बिंदास अंदाज़ ने हर बार दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान का पुलिस फोर्स से रिश्ता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है? असल ज़िंदगी में भी उनका एक गर्व से भरा कनेक्शन रहा है, सलमान के दादा अब्दुल रशीद खान ब्रिटिश दौर में DIG (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल) थे। यानी सलमान की बहादुरी और दबंगई उनके खून में है।

सलमान खान की जड़ें एक सम्मानित और सेवाभाव से भरी विरासत से जुड़ी हैं। उनके दादा अब्दुल रशीद खान ब्रिटिश राज के दौरान इंदौर रियासत में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के पद पर तैनात थे, जो उस दौर में किसी भारतीय अधिकारी को मिलने वाला सबसे ऊंचा ओहदा था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ASP (असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) के तौर पर की थी और फिर DIG बने। उनकी सेवा और समर्पण के चलते उन्हें मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले के पास मंडलेश्वर में एक सरकारी बंगला भी आवंटित किया गया था, जहां वो 1942 से 1948 तक रहे। बाद में उनके बेटे सलीम ख़ान फिल्मों की दुनिया में आए और परिवार को मुंबई ले आए। आज सलमान, अरबाज़ और सोहेल ख़ान अपने पिता का नाम बॉलीवुड में आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन उनके परिवार की यह बहादुर विरासत भी उतनी ही क़ाबिल-ए-फ़ख्र है, जिसने वर्दी में रहते हुए देश की सेवा की थी।

सलमान खान के दादा अब्दुल रशीद खान को बहादुरी और देशसेवा के लिए इंदौर की होलकर रियासत ने “दिलेर जंग” की उपाधि से नवाज़ा था। ये सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि इस बात का सबूत है कि सलमान खान का परिवार एक गौरवशाली और देशभक्त विरासत से जुड़ा हुआ है। सलमान और उनके पिता सलीम खान दोनों का जन्म इंदौर में हुआ था। जहाँ सलीम खान ने एक शानदार स्क्रीनराइटर के तौर पर अपनी पहचान बनाई, वहीं सलमान खान आज भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शुमार हैं। ये सिर्फ फिल्मों की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे परिवार की सच्ची दास्तान है जो मेहनत, सेवा और देशभक्ति की नींव पर खड़ा है।

About The Author
ManoranjanDesk

सलमान खान

Comment Box

Also Read

'मॉन्स्टर' टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवा राजकुमार ने सलमान खान के साथ काम करने की अटकलों पर बात की।
'मॉन्स्टर' टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवा राजकुमार ने सलमान खान के साथ काम करने की अटकलों पर बात की।
शिवांगी जोशी ने बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी, इन्हें
शिवांगी जोशी ने बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी, इन्हें "पूरी तरह से झूठा" बताया
सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की गिरकर मौत: क्या हुआ?
सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की गिरकर मौत: क्या हुआ?
सलमान भाई ने बिना शर्ट वाली तस्वीरें और एक रहस्यमयी नोट पोस्ट किया—देखिए
सलमान भाई ने बिना शर्ट वाली तस्वीरें और एक रहस्यमयी नोट पोस्ट किया—देखिए

Also Read

मास्टरशेफ़ पंकज भदौरिया ने अपना चौथा और आखिरी कीमोथेरेपी सेशन पूरा किया
टेलीविजन | न्यूज़

मास्टरशेफ़ पंकज भदौरिया ने अपना चौथा और आखिरी कीमोथेरेपी सेशन पूरा किय...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की अच्छी शुरुआत, ₹8 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की अ...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे शुक्रवार को कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई गिरकर ₹85 लाख नेट हुई
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे शुक्रवार को कुणाल खेमू की फिल्म की...

'F.I.R.' और 'भाभीजी घर पर हैं' के एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद
टेलीविजन | न्यूज़

'F.I.R.' और 'भाभीजी घर पर हैं' के एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, परि...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म की कमाई में 9.1% की गिरावट, ₹1 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म की कमा...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख कमाए
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई हुई
फिल्म | न्यूज़

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की बढ़ोतरी, ₹10 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने से बस ₹50 लाख पीछे
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़ोतरी नहीं, सिर्फ़ ₹50 लाख कमाए
Uncategorized |

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़...

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन...

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना करना पड़ा—जानिए क्या हुआ
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना क...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट, ₹5 करोड़ नेट का आंकड़ा भी नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गि...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.