आशा पारेख पर फिल्माए गए लता मंगेशकर के 5 गीत जो आपका दिन बना देंगे

लता मंगेशकर के 5 गाने जो आशा पारेख पर फिल्माए गए हैं।जानिए यहां
5 Lata Mangeshkar songs picturized on Asha Parekh that will make your day 8946

लता मंगेशकर को कौन नहीं जानता।शायद ऐसा कोई नहीं है जो लता मंगेशकर को ना जानता हो। वह संगीत की दुनिया की ऐसी कलाकार है जिन्होंने हमेशा अपने संगीत से लोगो को आत्मा को छुआ है।दुनिया में लताजी के लाखों करोड़ों फैंस हैं।
लता जी ने लगभग सभी एक्ट्रेस के लिए गाना गाया है।लता मंगेशकर स्वर कोकिला है। उनके आवाज में एक जादू है जो उनके गानों में साफ दिखता है। वैसे तो लता जी के सभी गाने दिल को छू जाते है लेकिन आज हम लता जी के उन गानों की लिस्ट लाए है जो उन्होंने आशा जी के लिए गाए है।देखिए यहां

1:कांटा लगा… बंगले के पीछे

यह गाना फिल्म ‘समाधि’ का है। इस गाने को लता मंगेशकर द्वारा गाया गया था और आरडी बर्मन द्वारा कंपोज किया गया था। इस गाने में आशा जी जमकर डांस किया था।यह गाना आज भी लोगों का पसंदीदा गाना है और लोगो के प्लेलिस्ट में है। 2002 में इसका रीमिक्स आया।

2: तेरे कारण मेरे साजन

यह गाना फिल्म ‘आन मिलो सजना’ का है।इस फिल्म में आशा पारेख और राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में है। यह प्रतिष्ठित गीत लता मंगेशकर द्वारा गाया गया था और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल द्वारा कंपोज किया गया था और इसके लिरिक्स आनंद बख्शी द्वारा लिखे गए थे।

3:ना कोई उमंग है

यह गाना फिल्म ‘कटी पतंग’ का है इस गाने को सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है। इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था और आरडी बर्मन ने कंपोज किया था।आनंद बख्शी ने इसके बोल लिखे। इस गाने में आशा पारेख और राजेश खन्ना है।

4:सयोनारा सयोनारा

यह गाना फिल्म लव इन टोक्यो का है।फिल्म में आशा पारेख और जॉय मुखर्जी को साथ कास्ट किया गया था। शंकर -जयकिशन द्वारा रचित इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया, जिसमें एक ओरिएंटल स्वाद का इस्तेमाल किया गया था।

5:तेरी आँखों के सिवा

यह गाना फिल्म चिराग का है।इस गाने को लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया था।फिल्म में आशा पारेख सुनील दत्त के साथ नज़र आई थी। मदन मोहन ने संगीत तैयार किया और मजरूह ने इस गाने को लिखा है।

इसके बारे में आपकी क्या राय है? हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।