Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | सेलिब्रिटीज

एक्ट्रेस नेहा सोलंकी ने अपने अपकमिंग शो ‘तितली’ के लिए सीखी गुजराती, साझा किया अपना अनुभव

स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए लेकर आया है एक अलग और पहले कभी न देखी गई लव स्टोरी जिसका नाम है 'तितली'। यह शो आपको रोमांस के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या यह वाकई प्यार है?

Author: विशाल दुबे
22 May,2023 15:50:30
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
एक्ट्रेस नेहा सोलंकी ने अपने अपकमिंग शो ‘तितली’ के लिए सीखी गुजराती, साझा किया अपना अनुभव

तितली के साथ स्टारप्लस ने एक और प्रतिभाशाली एक्ट्रेस – नेहा सोलंकी को लॉन्च किया है। नेहा सोलंकी तितली की टाइटिलर रोल निभाती नजर आएंगी। तितली शो एक ट्विस्टेड लव स्टोरी है जहां तितली नाम की एक खुशमिजाज और जीवंत लड़की अपने आइडियल पार्टनर को खोजने और उसके साथ एक फेयरीटेल लाइफ जीने की तलाश में है। लेकिन क्या वह हमेशा के लिए खुश रहेंगी?

हाल में मेकर्स ने तितली का पेचीदा और दिलचस्प प्रोमो जारी कर दिया है। तितली में नेहा सोलंकी के अपोजिट अविनाश मिश्रा, गर्व का किरदार निभा रहे हैं। प्रोमो में तितली और गर्व की ट्विस्टेड और असामान्य लव स्टोरी को दिखाया गया है। प्रोमो के साथ, दर्शकों को तितली और गर्व के किरदारों में एक बदलाव देखने को मिलेगा। यह देखा जा सकता है कि गर्व और तितली एक खुशहाल जगह पर हैं, लेकिन शादी के बाद का जीवन तितली के लिए अनजाने में चीजों को बदल देगा। दर्शकों को तितली के किरदार के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे, जिसमें एक महत्वाकांक्षी युवा महिला से लेकर भावनात्मक रूप से कमजोर होने तक उसकी हर साइड नजर आएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि तितली के जीवन में ड्रामा कैसे सामने आता है।

शो में तितली का किरदार निभा रहीं नेहा सोलंकी एक साधारण, मिडिल क्लास गुजराती परिवार से आती हैं। नैनीताल की रहने वाली नेहा गुजराती भाषा से परिचित नहीं हैं, लेकिन खुद को तितली के रूप में ढालने और भाषा को समझने ने लिए नेहा ने सेट पर गुजराती सीखी।

अपने इसी अनुभव को साझा करते हुए, नेहा कहती हैं, “यह मेरे लिए एक बहुत ही अलग लेकिन एक नया अनुभव है। मुझे नई चीजें सीखने में मजा आता है और गुजराती सीखना उनमें से एक है। मैं इसे एंजॉय कर रही हूं और हर नए दिन के साथ मैं गुजराती में एक नया शब्द सीखती हूं। ‘सरस छे’ कुछ ऐसा है जो मैंने हाल ही में सीखा है। जैसा कि मैं तितली शो में एक गुजराती लड़की की भूमिका निभा रही हूं, मुझे ये भाषा सीखनी पड़ी क्योंकि मैं नैनीताल से हूं और इस भाषा में फ्लूएंट नहीं थी। तितली के रूप में खुद को ढालने के लिए मैं गुजराती सीख रही हूं। हमारे सेट पर एक ट्यूटर भी है, जो मुझे गुजराती सिखाता है। गुजराती सीखना इतना मुश्किल नहीं है। जब आप नई चीजें सीखने में दिलचस्पी रखते हैं, तो सभी बाधाएं चमत्कार बन जाती हैं। अब मैं भी गुजराती पढ़ सकती हूं और मुझे ऐसा लगाता है कि मैं खुद भी गुजराती हूं जबकि मैं हूं नही। यह एक नई भाषा सीखने का अद्भुत अनुभव रहा है।”

तितली का निर्माण स्टोरी स्क्वायर प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।

स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए दिलचस्प कंटेंट देने के लिए जाना जाता है। यह कहना सही होगा कि यह चैनल विशेष रूप से एक ऐसा हब है जहां दर्शक अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, चाशनी और फालतू, जो कैरेक्टर एम्पावरमेंट पर फोकस करता है जैसे कई और आकर्षक शोज के अद्भुत लाइनअप को देखते हुए भावनाओं के बवंडर से गुजरते हैं। दर्शकों ने इस तरह के कंटेंट को खूब सराहा भी है। स्टारप्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को अपनी कहानी के प्लॉट के साथ टेलीविजन स्क्रीन से जोड़े रखना सुनिश्चित किया है। स्टारप्लस के शोज में आकांक्षी महिला किरदार को दिखाया गया है, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला है। कह सकते है कि शोज के ये फीमेल कैरेक्टर आज देश की न जाने कितनी महिलाओं के लिए एक सॉलिड रोल मॉडल बन चुकी है।

तितली के साथ, स्टार प्लस का यही इरादा है और साथ ही अपने दर्शकों के लिए स्टोरीटेलिंग के एक अनोखे तरीके के साथ आगे बढ़ने की कोशिश भी है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

Comment Box

Also Read

हनी त्रेहान ने बताया कि 'पंजाब 95' का नाम 'सतलुज' क्यों रखा गया:
फिल्म | न्यूज़

हनी त्रेहान ने बताया कि 'पंजाब 95' का नाम 'सतलुज' क्यों रखा गया: "अगर...

Alpha बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: YRF स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट-शर्वरी की फ़िल्म ने पहले दिन सबसे कम कमाई की
फिल्म | न्यूज़

Alpha बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: YRF स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट-शर्वरी की...

दूसरे इम्यूनोथेरेपी इन्फ्यूजन से पहले भावुक हुईं दीपिका कक्कड़; एक्ट्रेस की बीमारी का उनके बेटे रूहान पर असर
टेलीविजन | न्यूज़

दूसरे इम्यूनोथेरेपी इन्फ्यूजन से पहले भावुक हुईं दीपिका कक्कड़; एक्ट्र...

शुभांगी अत्रे ने टीवी इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन, पर्सनल ग्रोथ और अपने यादगार करियर सफ़र के बारे में खुलकर बात की।
टेलीविजन | न्यूज़

शुभांगी अत्रे ने टीवी इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन, पर्सनल ग्रोथ और अपने य...

आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्राट से शादी करेंगे; कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन के बजाय परिवार के साथ एक निजी समारोह का फैसला किया है।
फिल्म | न्यूज़

आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्राट से शादी करेंगे; कपल ने ग्रैंड रिसेप्श...

5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है
फिल्म | न्यूज़

5 कारण जिनकी वजह से 'धमाल 4', 'अल्फा' से आगे निकल सकती है...

ट्रेड का अनुमान है कि 'अल्फा' की ओपनिंग औसत रहेगी, लेकिन उम्मीद है कि लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया से स्थिति बदल सकती है
फिल्म | न्यूज़

ट्रेड का अनुमान है कि 'अल्फा' की ओपनिंग औसत रहेगी, लेकिन उम्मीद है कि...

शादी की अटकलों के बीच स्टेबिन बेन ने कृति सेनन का समर्थन किया: ‘इतनी अहम चीज़ में जल्दबाज़ी क्यों?’
फिल्म | न्यूज़

शादी की अटकलों के बीच स्टेबिन बेन ने कृति सेनन का समर्थन किया: ‘इतनी अ...

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
फिल्म | न्यूज़

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से प...

बड़ा बजट, कम चर्चा? रिलीज़ से पहले आलिया भट्ट-शर्वरी की 'अल्फा' के लिए माहौल बनाने में संघर्ष
फिल्म | न्यूज़

बड़ा बजट, कम चर्चा? रिलीज़ से पहले आलिया भट्ट-शर्वरी की 'अल्फा' के लिए...

फिल्म की सफलता के बीच सामंथा रूथ प्रभु बेहद खुश हैं, उन्होंने बेबी बंप की फोटो शेयर की।
फिल्म | न्यूज़

फिल्म की सफलता के बीच सामंथा रूथ प्रभु बेहद खुश हैं, उन्होंने बेबी बंप...

वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले मंगलवार को 9.25 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.