Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

स्टार प्लस के शो “एडवोकेट अंजलि अवस्थी” के अंकित रायजादा उर्फ अमन सिंह राजपूत ने अपने किरदार के बारे में खोले राज!

स्टार प्लस के शो "एडवोकेट अंजलि अवस्थी" के अंकित रायजादा उर्फ अमन सिंह राजपूत ने अपने किरदार के बारे में जानकारी दी है।

Author: ManoranjanDesk
01 Aug,2024 15:19:11
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टार प्लस के शो “एडवोकेट अंजलि अवस्थी” के अंकित रायजादा उर्फ अमन सिंह राजपूत ने अपने किरदार के बारे में खोले राज!

स्टार प्लस ने एक नए क्षेत्र में कदम रखा है और दर्शकों के लिए अपना नया शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी लेकर आया है, जिसमें श्रीतमा मित्रा (एडवोकेट अंजलि अवस्थी) और अंकित रायजादा (अमन सिंह राजपूत) मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि इस शो को ब्लूज़ प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है।

शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी के मेकर्स ने एक रोमांचक प्रीव्यू रिलीज किया है, जिसमें दर्शकों ने एडवोकेट अंजलि अवस्थी को अपने सपनों को हासिल करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करते हुए एक सफल वकील बनने का प्रयास करते देखा। प्रीव्यू में अंजलि की बहादुरी और अपने परिवार की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए अन्याय के खिलाफ लड़ने की उसकी दृढ़ इच्छाशक्ति को भी दिखाया गया है। अपने पहले केस में, एडवोकेट अंजलि अवस्थी, जो एक संघर्षशील वकील के रूप में अपनी शुरुआत करती है, अपने पिता का नाम पर लगे गलत आरोपों को साफ़ करने की कोशिश करते हुए एक शक्तिशाली और भ्रष्ट वकील का सामना करती है।

वकील अंजलि अवस्थी एक मजबूत और निडर किरदार है जो अपने हुनर के लिए पहचान बनाना चाहती है। इससे दर्शक न्याय के लिए उसकी लड़ाई का समर्थन करेंगे। यह देखना रोमांचक होगा कि वह कैसे एक बड़ी वकील बनती है और अपने परिवार का सम्मान किस तरह से वापस हासिल करती है। श्रीतमा मित्रा के साथ, अंकित रायज़ादा शो में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। वह अमन सिंह राजपूत का किरदार निभाएंगे। बता दें कि इस शो से पहले अंकित दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ, रब्ब से दुआ है और जोधा अकबर जैसे शो में नज़र आ चुके हैं। वहीं, श्रीतमा मित्रा और अंकित रायज़ादा की नई जोड़ी से एक नया बदलाव आने की उम्मीद है और उन्हें टीवी पर देखना सभी के लिए खास होने वाला है।

शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी के अंकित रायजादा उर्फ अमन सिंह राजपूत, ने शो के बारे में बात करते हुए कहा है, “शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी में दर्शकों को कई तरह की भावनाओं का मिश्रण देखने को मिलेगा। यह कहानी एक अच्छे दिल वाली वकील अंजलि अवस्थी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे वह अपनी निजी जिंदगी की मुश्किलों से जूझते हुए न्याय के लिए लड़ती है। शो में दर्शक बहुत सारा ड्रामा, बहुत सारे ट्विस्ट और एडवोकेट अंजलि अवस्थी की चुनौतियों और सफलताओं की गहरी झलक देख सकते हैं, जिनका सामना वह अदालत के अंदर और बाहर करती हैं। शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी में, मैं अमन सिंह राजपूत का किरदार निभाते नजर आऊंगा, जो वकील राघव सिंह राजपूत का बेटा है, जो एक केस लड़ रहा होता है, और अंजलि उसके खिलाफ लड़ रही है। अमन एक अच्छे दिल वाला, रोमांटिक इंसान है और उसे अंजलि से पहली नज़र में ही प्यार हो जाता है। मैं अपने सभी फैंस को हमें प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ और कहना चाहता हूं कि शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी के साथ बने रहिए।”

ब्लूज़ प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस, शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी 8 अगस्त को रात 8.30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

About The Author
ManoranjanDesk

अंकित रायजादाएडवोकेट अंजलि अवस्थीस्टार प्लस

Comment Box

Also Read

अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।
स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।

Also Read

जानिए क्यों अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' हमारी वॉचलिस्ट में है
टेलीविजन | न्यूज़

जानिए क्यों अजय देवगन का 'क्राइम पेट्रोल 2026' हमारी वॉचलिस्ट में है...

क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?
फिल्म | न्यूज़

क्या इस दिसंबर बॉक्स ऑफ़िस पर नागार्जुन और शाहरुख़ ख़ान का टकराव होगा?...

क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्या जानकारी है
टेलीविजन | न्यूज़

क्या आमिर खान के भाई फैसल खान 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगे? जानिए क्य...

'मॉन्स्टर' टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवा राजकुमार ने सलमान खान के साथ काम करने की अटकलों पर बात की।
फिल्म | न्यूज़

'मॉन्स्टर' टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवा राजकुमार ने सलमान ख...

कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा खास नोट
फिल्म | न्यूज़

कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा...

काम्या पंजाबी ने कुशल टंडन का बचाव करने, आकांक्षा चमोला के 'लॉक अप' सीक्रेट और कई अन्य मुद्दों पर बात की
फिल्म | न्यूज़

काम्या पंजाबी ने कुशल टंडन का बचाव करने, आकांक्षा चमोला के 'लॉक अप' सी...

ओरी ने अमृता सिंह के साथ हुई अनबन पर चुप्पी तोड़ी, उस बुरे अनुभव को याद किया
फिल्म | न्यूज़

ओरी ने अमृता सिंह के साथ हुई अनबन पर चुप्पी तोड़ी, उस बुरे अनुभव को या...

‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर प्रोड्यूसर रतन जैन ने बताया कि कैसे ‘बादशाह’ शाहरुख खान की पहचान बन गई।
फिल्म | न्यूज़

‘किसी ने उन्हें बाज़ीगर खान नहीं कहा’: ‘बादशाह’ के 27 साल पूरे होने पर...

तिलोत्तमा शोम: रूढ़ियों को तोड़ना और परफ़ॉर्मेंस के ज़रिए नई दुनिया खोजना
फिल्म | न्यूज़

तिलोत्तमा शोम: रूढ़ियों को तोड़ना और परफ़ॉर्मेंस के ज़रिए नई दुनिया खो...

T-सीरीज़ का पैन-इंडिया विज़न: भूषण कुमार ने साउथ में बैनर की पहुँच बढ़ाई
फिल्म | न्यूज़

T-सीरीज़ का पैन-इंडिया विज़न: भूषण कुमार ने साउथ में बैनर की पहुँच बढ़...

क्या अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको का ब्रेकअप हो गया है? जानिए क्या है सच
फिल्म | न्यूज़

क्या अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको का ब्रेकअप हो गया है? जानिए क्या है...

मां बनने वाली सामंथा रूथ प्रभु ने फैंस के लिए एक ज़रूरी डिस्क्लेमर के साथ अपने प्रेग्नेंसी वर्कआउट की झलक शेयर की
फिल्म | न्यूज़

मां बनने वाली सामंथा रूथ प्रभु ने फैंस के लिए एक ज़रूरी डिस्क्लेमर के...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.