Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

स्टार प्लस के शो “मीठा खट्टा प्यार हमारा” के पहले प्रोमो के जरिए मेकर्स ने किरदारों को किया इंट्रोड्यूस, अविनाश मिश्रा उर्फ शिवम ने की खुलकर बात

स्टार प्लस अपने दर्शकों को बेहद दिलचस्प और शानदार कंटेंट देने के लिए जाना जाता है और अपने आकर्षक शोज के जरिए दर्शकों को ढेर सारी भावनाओं से रूबरू कराता है।

Author: ManoranjanDesk
05 Apr,2024 17:10:18
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टार प्लस के शो “मीठा खट्टा प्यार हमारा” के पहले प्रोमो के जरिए मेकर्स ने किरदारों को किया इंट्रोड्यूस, अविनाश मिश्रा उर्फ शिवम ने की खुलकर बात

स्टार प्लस अपने दर्शकों को बेहद दिलचस्प और शानदार कंटेंट देने के लिए जाना जाता है और अपने आकर्षक शोज के जरिए दर्शकों को ढेर सारी भावनाओं से रूबरू कराता है। इस चैनल के पास शोज का एक कमाल का लाइनअप है जिसका मकसद न केवल एंटरटेन करना है, बल्कि एम्पावर करना भी है। इनमें अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये हैं चाहतें, गुम है किसी के प्यार में, आंख मिचोली, झनक और उड़ने की आशा शामिल हैं। वहीं स्टार प्लस को अपने हर शो को दर्शकों का प्यार और सरहाना भी भरपूर मिली है।

अब अपने नए सफर के साथ अपने इस सिलसिले को जारी रखते हुए स्टार प्लस ने अंजाने रास्ते पर कदम रखा है। स्टार प्लस अपने नए शो मीठा खट्टा प्यार हमारा जिसमें बतौर लीड अविनाश मिश्रा और आर्ची सचदेवा नजर आने वाले हैं। पुणे के बैकड्रॉप पर यह कहानी सेट है, जिसमें एक लड़की साजिरी (प्रेरणा सिंह) की कहानी है, जो दोस्ती के लायक है, भरोसेमन्द है, और हमेशा ही सब की बाते मानती है। क्या साजिरी कभी यह विश्वास करेगी कि वो अपनी जिंदगी और प्यार के मामले में स्टार बन सकती है? शो, मीठा खट्टा प्यार हमारा, साजिरी और शिवम (अविनाश मिश्रा) के रिश्तों की गहराईयों और टकरावों पर भी फॉक्स करेगी। शो का मेन क्रक्स साजिरी को खुद को अंदर से बदलने की यात्रा है। मीठा खट्टा प्यार हमारा की कहानी एक सेल्फ कॉन्फिडेंस ट्रांसपोर्टेशन की जर्नी की है, की कैसे एक लड़की आम से खास बनने का सफर तय करती है। शो में साजिरी और साची (आर्ची सचदेवा) के बीच की दोस्ती की झलक भी देखने मिलेगी। ऐसे में दोनों सहेलियों में जहां साची खूबसूरत है वहीं साजिरी सभी के सामने होकर भी नहीं है।

ऐसे में अब मेकर्स ने शो के पहले बेहद कमाल के प्रोमो को रिलीज कर दिया है। प्रोमो के जरिए हमें साजिरी, शिवम और साची से इंट्रोड्यूस कराया जाता है। जिसमें वह पहली बार एक कैफे में मिलते हैं। इसमें हम देखते हैं कि किस तरह से साजिरी अपने अनोखे बोलचाल में अपनी सोच आगे रखती है और शिवम संग साची के इंप्रेस कर देती है। बता दें कि साजिरी अपनी कमजोरियों के बारे में जानती है, जो उसके लिए उस चीज को एक वरदान समझती है। भले ही उसमें भरोसे की कमी है, लेकिन कहीं न कहीं उसमें इस बात का यकीन है कि उसके लिए आने वाला समय अच्छा होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि कैसे आगे बढ़ने वाली है साजिरी, शिवम और साची की कहानी!

स्टार प्लस के शो मीठा खट्टा प्यार हमारा के शिवम उर्फ अविनाश मिश्रा कहते हैं, “जैसा कि टाइटल से पता चलता है, शो मीठा खट्टा रोमांस कॉमेडी होने वाला है। हमने दर्शकों को शो की एक झलक के साथ शो के किरदारों से इंट्रोड्यूस कराया है। मेरा किरदार शिवम पॉजिटिविटी से भरा है और दर्शक इससे जुड़ जाएंगे। मैं खुश हूं कि मुझे लॉयल व्यूअर्स मिले हैं जिन्होंने मेरे काम की तारीफ की है।”

‘मीठा खट्टा प्यार हमारा’ स्टार प्लस पर प्रसारित होने के लिए तैयार है।

About The Author
ManoranjanDesk

स्टार प्लस

Comment Box

Also Read

'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।
स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।
अनुपमा रिटन अपडेट 7 अप्रैल 2026: अनुपमा ने अनजाने में प्रेम के होटल का मुआयना किया, वसुंधरा को किसी मुसीबत का अंदेशा हुआ
अनुपमा रिटन अपडेट 7 अप्रैल 2026: अनुपमा ने अनजाने में प्रेम के होटल का मुआयना किया, वसुंधरा को किसी मुसीबत का अंदेशा हुआ

Also Read

कृति सेनन अपनी ड्रेस पसंद पर अडिग; ट्रोलर्स और कंगना रनौत को दिया करारा जवाब।
फिल्म | न्यूज़

कृति सेनन अपनी ड्रेस पसंद पर अडिग; ट्रोलर्स और कंगना रनौत को दिया करार...

तरन आदर्श ने यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक' की 'ज़बरदस्त' ओपनिंग का अनुमान लगाया है; उनका कहना है कि हिंदी में पहले दिन की कमाई ₹40-45 करोड़ तक पहुँच सकती है।
फिल्म | न्यूज़

तरन आदर्श ने यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक' की 'ज़बरदस्त' ओपनिंग का अनुमान लगा...

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत लौटे; एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा।
स्पोर्ट्स | न्यूज़

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत लौटे; एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी ने सब...

शिवांगी जोशी ने बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी, इन्हें
टेलीविजन | न्यूज़

शिवांगी जोशी ने बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी,...

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 11: सनी देओल की फ़िल्म की कमाई में दूसरे सोमवार को भारी गिरावट, 40 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई।
फिल्म | न्यूज़

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 11: सनी देओल की फ़िल्म की कमाई में...

आदित्य सील और अनुष्का रंजन जुड़वां बेटियों के माता-पिता बने—उनके प्यारे नाम बताए
फिल्म | न्यूज़

आदित्य सील और अनुष्का रंजन जुड़वां बेटियों के माता-पिता बने—उनके प्यार...

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ जोनस ब्रदर्स टूर की यादें शेयर कीं, खुद को ‘टूर वाइफ’ कहा।
फिल्म | न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ जोनस ब्रदर्स टूर की यादें शेयर कीं,...

गोविंदा की तलाक की अफवाहों पर कानूनी चेतावनी के बीच, सुनीता आहूजा का जयपुर एयरपोर्ट पर दिखना चर्चा का विषय बन गया है।
फिल्म | न्यूज़

गोविंदा की तलाक की अफवाहों पर कानूनी चेतावनी के बीच, सुनीता आहूजा का ज...

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सनी देओल की फिल्म की कमाई दूसरे रविवार को बढ़ी, लेकिन नेट कलेक्शन 40 करोड़ से कम रहा
फिल्म | न्यूज़

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सनी देओल की फिल्म की कमाई दूसरे...

टीवी स्टार मोहसिन खान ने अपनी पार्टनर तमन्ना के साथ सगाई का ऐलान किया:
टेलीविजन | न्यूज़

टीवी स्टार मोहसिन खान ने अपनी पार्टनर तमन्ना के साथ सगाई का ऐलान किया:...

'लापता लेडीज़' के एक्टर सतेंद्र सोनी ने फिल्ममेकर कपल के खिलाफ FIR दर्ज कराई; पैसे न देने और मारपीट का आरोप लगाया
फिल्म | न्यूज़

'लापता लेडीज़' के एक्टर सतेंद्र सोनी ने फिल्ममेकर कपल के खिलाफ FIR दर्...

रॉकिंग स्टार यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग ज़ोरों पर है; 24 घंटों में 5 लाख से ज़्यादा टिकट बिके।
फिल्म | रिलीज

रॉकिंग स्टार यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग ज़ोरों पर है; 24...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.