Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

स्टार प्लस के नए शो “दो दूनी प्यार” की रितु उर्फ आलिया घोष ने अपने किरदार के बारे में खोले राज

स्टार प्लस एक बार फिर से एक नए शो "दो दूनी प्यार" के साथ दर्शकों के सामने आ रहा है। इस शो में शिविका पाठक गंगा का और गौरव शर्मा अभय का किरदार निभा रहे हैं।

Author: ManoranjanDesk
25 Aug,2024 18:56:12
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टार प्लस के नए शो “दो दूनी प्यार” की रितु उर्फ आलिया घोष ने अपने किरदार के बारे में खोले राज

स्टार प्लस एक बार फिर से एक नए शो “दो दूनी प्यार” के साथ दर्शकों के सामने आ रहा है। इस शो में शिविका पाठक गंगा का और गौरव शर्मा अभय का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही, गौतम शर्मा अभय के जुड़वाँ भाई आकाश का रोल करेंगे। यह शो गंगा की जिंदगी की कहानी है, जो बिहार के सोनपुर में सेट की गई है। “दो दूनी प्यार” एक ऐसी लड़की गंगा की कहानी है, जिसे उसके परिवार ने बचपन से ही अनदेखा किया। लेकिन किस्मत के फेर से उसकी शादी अभय से हो जाती है, जो एक धनी और पढ़े-लिखे परिवार से है।

हाल ही में, “दो दूनी प्यार” शो का एक दिलचस्प प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें गंगा की जिंदगी के अनुभवों को दिखाया गया है। गंगा की इच्छा एक समझदार और पढ़े लिखे शख्स के साथ शादी करने की पूरी होती है, लेकिन कभी ना सोचे गए तरीके से, क्योंकि गंगा की अभय संग शादी अजीबो गरीब परिस्थिति में हो जाती है। यह ट्विस्ट कि अभय का एक जुड़वा भाई है जिसका नाम आकाश है, वह भी दो दूनी प्यार में रहस्य और हंसी का तड़का लगाएगा।

गंगा की भूमिका में शिविका पाठक नजर आएंगी, जबकि अभय और आकाश के किरदारों में गौरव शर्मा और गौतम शर्मा दिखाई देंगे। गंगा की सौतेली बहन रितु की भूमिका आलिया घोष निभाएंगी, जिन्होंने इश्क की दास्तान, नागमणि, कर्ण संगिनी और हीरो गायब मोड ऑन में भी काम किया है। जैसे ही रितु, जिसका किरदार आलिया घोष ने निभाया है, कहानी में प्रवेश करती है, यह देखना दिलचस्प होगा कि गंगा को अपने जीवन में किन चुनौतियों और बदलावों का सामना करना पड़ेगा।

स्टार प्लस के शो दो दूनी प्यार के बारे में बात करते हुए आलिया घोष, उर्फ रितु कहती हैं, “मैं शो दो दूनी प्यार में रितु झा का किरदार निभा रही हूं; हालांकि रितु एक छोटे शहर से है, लेकिन वह एक स्मार्ट, इंटेलिजेंट और एमिशस लड़की है। वह एक अमीर परिवार में शादी करना चाहती है। आलिया और रितु में कुछ समानताएँ हैं, जैसे एंबीशन और अपने लक्ष्य को हासिल करने की इच्छा। जबकि रितु एक मॉडर्न गर्ल है, जबकि मैं खुद को ज्यादा ओल्ड स्कूल टाइप मानती हूँ।!”

‘दो दूनी प्यार’ 28 अगस्त से शाम 6:40 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

About The Author
ManoranjanDesk

स्टार प्लस

Comment Box

Also Read

स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।

Also Read

‘प्रताप’ के नए कैरेक्टर पोस्टर में मीरा सेन के रूप में नजर आईं सीमा बिस्वास, वर्दी में दिखा दमदार अंदाज
फिल्म | रिलीज

‘प्रताप’ के नए कैरेक्टर पोस्टर में मीरा सेन के रूप में नजर आईं सीमा बि...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ₹25 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ₹25 करोड़ न...

'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत, ₹4.10 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म की ठीक-ठ...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंची, 8वें दिन ₹60 लाख की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: राजकुमार राव ने पहले हफ्ते में ₹17.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: राजकुमार राव ने पहले हफ्ते में ₹17.15...

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की 'उड़ता तीर' एक अनोखी जासूसी कॉमेडी के रूप में सिनेमाघरों में आई है, जिसे शुरुआत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म | रिलीज

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की 'उड़ता तीर' एक अनोखी जासूसी कॉमेडी...

'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प्रताप’ में पूनम के किरदार में नजर आएंगी ईशा देओल
फिल्म | रिलीज

'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प...

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फ़िल्म 'तू है मेरी किरण' की रिलीज़ पर रोक लगाई: जानें क्यों
फिल्म | न्यूज़

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फ़िल्म 'तू है म...

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर जारी, 26 अक्टूबर को आएगा ट्रेलर
फिल्म | रिलीज

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का म...

रवि दुबे ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में 'रामायण' के लिए अपने पहले ऑडिशन को याद किया, यश के मिलनसार और उदार स्वभाव की तारीफ की।
फिल्म | न्यूज़

रवि दुबे ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में 'रामायण' के लिए अपने पहले ऑडिशन...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: गिरावट के बावजूद छठे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने ₹1.50 करोड़ (नेट) की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: गिरावट के बावजूद छठे दिन राजकुमार राव की फि...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: रजनीकांत की फिल्म पहले हफ्ते में ही ₹300 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: रजनीकांत की फिल्म पहले हफ्ते में ही ₹3...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.