Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

’गुम है किसी के प्यार में’ होगा विराट-सई का रीयूनियन, वीर-जारा के आइकोनिक सीन को रीक्रिएट करते आएंगे नजर

स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने अपने दिलचस्प और मजेदार प्लॉट के साथ दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। शो में दिखाए गए ट्विस्ट एंड टर्न्स और हाई ऑक्टेन ड्रामा ने हमेशा दर्शकों को उनकी टेलीविजन स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया।

Author: विशाल दुबे
08 Jun,2023 14:19:22
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
’गुम है किसी के प्यार में’ होगा विराट-सई का रीयूनियन, वीर-जारा के आइकोनिक सीन को रीक्रिएट करते आएंगे नजर

गुम है किसी के प्यार में सीरियल की कहानी सई, सत्य और विराट पर फोकस करती है। वहीं शो का आगामी ट्रैक अंबा और विजेंद्र के इर्द-गिर्द घूमता है, जो आखिरकार लंबे समय के बाद मिले हैं। अंबा और विजेंद्र अलग हो गए थे और उन्होंने कभी एक दूसरे से बात करने की कोशिश नहीं की थी। सईं और विराट खुद को अंबा और विजेंद्र के रूप में देखते हैं। शो का सीक्वेंस दर्शकों के लिए वीर जारा के उस सीन का फ्लैश बैक है जहां प्रीति जिंटा और शाहरुख खान कोर्ट में फिर से एक-दूसरे के सामने होते हैं। इसी तरह, विराट और सईं भी मिल जाते हैं क्योंकि सई खुद को अंबा और विराट के विजेंद्र होने की कल्पना करती है। हालांकि यह सपना है या हकीकत? ये देखना दिलचस्प होगा।

इस पर बात करते हुए एक्टर नील भट्ट उर्फ विराट ने कहा, “दर्शक #SaiRat के रीयूनियन का इंतजार कर रहे हैं, प्रशंसक मुझे इसके बारे में संदेश भेज रहे हैं और आखिरकार, दर्शकों की इच्छा पूरी हो गई है- सईं और विराट का रीयूनियन, जो शो का सबसे बड़ा आकर्षण है। इसके साथ ही मेकर्स ने इसे बॉलीवुड ट्विस्ट देने का फैसला किया। फिल्म वीर ज़ारा से बॉलीवुड के सबसे आइकोनिक सीन्स में से एक को शो में रीक्रिएट किया गया है। वीर ज़ारा का वह सीन जहां कोर्ट में कई सालों के बाद कपल का आमना-सामना होता हैं, काफी हद तक उस तरह का था जहां विराट और सई फिर से एक दूसरे के सामने होते हैं और फिर से मिलते हैं। यह एक इमोशनल सीन था जहां सईं और विराट अपने अतीत में चले जाते है और सोचते है कि भविष्य में उनका जीवन कैसा होगा, अगर गलतफहमियों का समाधान हो गया होता तो।”

’गुम है किसी के प्यार में' होगा विराट-सई का रीयूनियन, वीर-जारा के आइकोनिक सीन को रीक्रिएट करते आएंगे नजर 16672

‘गुम हैं किसी के प्यार में’ का निर्माण राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन ने किया है। यह शो स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 8 बजे प्रसारित होता है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

गुम है किसी के प्यार में

Comment Box

Also Read

गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 14 जनवरी 2025: आशिका ने रजत और सावी को अलग करने की योजना बनाई, कियान से मदद मांगी
गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 14 जनवरी 2025: आशिका ने रजत और सावी को अलग करने की योजना बनाई, कियान से मदद मांगी
गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 8 नवंबर 2024: सावी को ईशा की दुर्घटना में असली अपराधी का पता चला, जिगर ने दुर्व्यवहार किया
गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 8 नवंबर 2024: सावी को ईशा की दुर्घटना में असली अपराधी का पता चला, जिगर ने दुर्व्यवहार किया
गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 6 अक्टूबर 2024: सावी ने लकी का सामना किया, तारा ने उसे बचाया
गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 6 अक्टूबर 2024: सावी ने लकी का सामना किया, तारा ने उसे बचाया
गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 27 अक्टूबर 2024: लकी ने मिलिंद के खिलाफ साजिश रची, रजत ने सावी को उपहार देकर चौंका दिया
गुम है किसी के प्यार में लिखित अपडेट 27 अक्टूबर 2024: लकी ने मिलिंद के खिलाफ साजिश रची, रजत ने सावी को उपहार देकर चौंका दिया

Also Read

उर्मिला मातोंडकर से अलग होने के दो साल बाद मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट से शादी की
फिल्म | न्यूज़

उर्मिला मातोंडकर से अलग होने के दो साल बाद मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट स...

विजय के फ़ैन्स के लिए अच्छी ख़बर: रिपोर्ट्स के मुताबिक़, तमिलनाडु के CM तलाक के बीच पत्नी संगीता के साथ सुलह करने पर विचार कर रहे हैं।
फिल्म | न्यूज़

विजय के फ़ैन्स के लिए अच्छी ख़बर: रिपोर्ट्स के मुताबिक़, तमिलनाडु के C...

RIP: 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगाले का निधन, कथित तौर पर आत्महत्या की
टेलीविजन | न्यूज़

RIP: 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगाले का निधन, कथित तौर पर आत्महत्या की...

भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कंगना रनौत की फिल्म ने पहले वीकेंड में 5 करोड़ का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कंगना रनौत की फिल्म ने पहले...

“बेटी हुई है!”—सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया; हिना खान से लेकर निया शर्मा तक ने दी बधाई।
टेलीविजन | न्यूज़

“बेटी हुई है!”—सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी ने अपने पहले बच्चे...

'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: वरुण धवन की फिल्म ने 1.85 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: वरुण धवन की फिल्म...

स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।
टेलीविजन | रिलीज

स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियल...

'डॉ. आरंभी' एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे ने खरीदा नया घर, देखिए झलक
टेलीविजन | न्यूज़

'डॉ. आरंभी' एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे ने खरीदा नया घर, देखिए झलक...

सेलेब्स और फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अदिति राव हैदरी, अनुराग कश्यप और कई अन्य ने इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा की प्रशंसा की
फिल्म | रिलीज

सेलेब्स और फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अदिति राव हैदरी, अनुराग कश्यप और...

'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर: कई बड़े स्टार्स वाली यह कॉमेडी फ़िल्म भरपूर हंसी और मज़े का वादा करती है
फिल्म | न्यूज़

'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर: कई बड़े स्टार्स वाली यह कॉमेडी फ़िल्म भरप...

'मैं वापस आऊंगा' के मेकर्स ने दिल्ली में बंटवारे के समय के लोगों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की।
फिल्म | रिलीज

'मैं वापस आऊंगा' के मेकर्स ने दिल्ली में बंटवारे के समय के लोगों के लि...

शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट की कान फिल्म फेस्टिवल में हुई ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी और स्टारडम से जुड़ी नकारात्मकता की आलोचना की।
फिल्म | न्यूज़

शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट की कान फिल्म फेस्टिवल में हुई ट्रोलिंग पर प्र...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.