Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अरमान के जिंदगी और घर से निकली अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ep 1272 Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा ने अरमान के घर को त्याग दिया है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अरमान के जिंदगी और घर से निकली अभिरा 45798

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ep 1272 27th April Written Episode Update: राजन शाही के डायरेक्टर कट द्वारा निर्मित स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है ने दर्शकों को मनोरंजन स्वाद चखाना जारी रखा है। शो में आप सभी ने अब तक देखा कि अभिरा (समृद्धि शुक्ला) और अरमान (रोहित पुरोहित) के रिश्तें की हकीकत धीरे-धीरे परिवार वालों के सामने आ जाती है। दादी सा अरमान से उसके हमसफर और उसकी पत्नी अभिरा से जुड़े रिश्तों पर चर्चा करती हैं, जिसपर अरमान पूरे परिवार वालों को बताता है, कि उसने अभिरा के साथ शादी नहीं बल्कि बस एक डील की थी। इस सच को जानने के बाद अरमना की मां आग बबूला हो जाती है और वह इस बड़े सच को उससे छुपाने के लिए अरमान पर बरस पड़ती है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि अभिरा घर में चल रहे ड्रामे से तंग आ जाती है और वह एक बड़ा कदम उठाने का फैसला करती है। वह अपने कमरे में जाकर अपना बोरिया बिस्तर समेट लेती है और नीचे आती है। वह अरमान से कहती हैं, कि वह उसे इस जबरजस्ती के रिश्ते से आजाद कर रही है और वह उसका घर छोड़कर जा रही है। अरमान कुछ भी समझ नहीं पाता है, जबकि दादी सा इससे बेहद खुश है। अभिरा के घर से निकलते ही दादी घर के दरवाजे को बंद कर देती है, जिसे देखकर अरमान भावुक हो जाता है।

अब क्या आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।