Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
थिएटर | सेलिब्रिटीज

वल्र्ड थिएटर डे 2023: अथर्व, नेहा जोशी, कामना पाठक और आसिफ शेख ने थिएटर से लेकर टेलीविजन तक के अपने सफर के बारे में बताया

वल्र्ड थिएटर डे 2023: कलाकारों ने थिएटर से लेकर टेलीविजन तक के अपने सफर के बारे में बताया

Author: विशाल दुबे
27 Mar,2023 13:54:48
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
वल्र्ड थिएटर डे 2023: अथर्व, नेहा जोशी, कामना पाठक और आसिफ शेख ने थिएटर से लेकर टेलीविजन तक के अपने सफर के बारे में बताया

वल्र्ड थिएटर डे हर साल 27 मार्च को मनाया जाता है। इस मौके पर एण्डटीवी के शोज के कलाकारों ने थिएटर के लिये अपने प्यार और थिएटर से टेलीविजन तक के अपने सफर के बारे में बात की। इन कलाकारों में शामिल हैं अथर्व (‘एक महानायक- डाॅ. बी. आर. आम्बेडकर‘ के भीमराव), नेहा जोशी (‘दूसरी माँ’ की यशोदा), कामना पाठक (‘हप्पू की उलटन पलटन’ की राजेश) और आसिफ शेख (‘भाबीजी घर पर हैं‘ के विभूति नारायण मिश्रा)। ‘एक महानायक- डाॅ. बी. आर. आम्बेडकर‘ में भीमराव की भूमिका निभा रहे अथर्व ने कहा, ‘‘ मेरे अभिनय कौशल को निखारने थिएटर का बहुत बड़ा योगदान है। थिएटर से मिली सीख ने एण्डटीवी के ‘एक महानायक- डाॅ. बी. आर. आम्बेडकर’ में भीमराव की भूमिका निभाने जैसा जिन्दगी में एक बार मिलने वाला मौका पाने में मेरी मदद की है। मैं साढ़े तीन साल का था, जब मैंने पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी थी। मंच पर होने का अनुभव बेहतरीन था और उसने मेरे एक्टिंग कॅरियर की नींव रखी। इससे मेरा मौखिक संवाद बेहतर हुआ, मुझे कई लोगों के सामने बोलने का आत्मविश्वास मिला, मैंने अपने भीतर की घबराहट नहीं दिखाते हुए परफाॅर्म करना सीखा और एक्टिंग के लिये मेरे जुनून को आगे बढ़ाने का भरोसा भी मुझे थिएटर से ही मिला।’’

‘दूसरी माँ‘ की यशोदा, यानि नेहा जोशी ने कहा, ‘‘मेरे माता-पिता थिएटर कलाकार हैं। बचपन के दिनों से ही, मैंने न सिर्फ उन्हें मंच पर परफाॅर्म करते देखा, बल्कि एक्टिंग के बारे में उनसे बहुत कुछ सीखा भी। मैंने मराठी स्टेज ड्रामा ‘क्षण एक पुरे’ के साथ अपना कॅरियर शुरू किया था और बाद में मुझे एक टेलीविजन शो और फिर फिल्में मिलीं। थिएटर ने अच्छा एक्टर बनने के लिये मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैं अब भी थिएटर वर्कशाॅप्स करती हूँ, क्योंकि मेरा मानना है कि अगर आप एक्टर के तौर पर बढ़ना चाहते हो, तो आपको थिएटर से जुड़े रहना चाहिये। यह अभिनय कौशल को सीखने और उन्हें एक्स्प्लोर करने का सबसे बढ़िया माध्यम है।’’ ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की राजेश, यानि कामना पाठक ने कहा, ‘‘मैंने स्टेज पर पहली बार तब परफाॅर्म किया था, जब मैं पाँच साल की थी। थिएटर से मैंने जो सबक सीखे हैं, वह हमेशा मेरे साथ रहेंगे। थिएटर में रीटेक नहीं होते हैं। चाहे आप छोटी गलतियाँ करें, तब भी आपको घबराहट से उभरकर शो जारी रखना होता है। मेरी राय में, थिएटर में महारथ हासिल करना मुश्किल होता है। इसमें दर्शकों के साथ सीधे जुड़ाव बनता है और तुरंत प्रतिक्रिया मिलती है। और इस तरह एक्टर के रूप में आपमें आत्मविश्वास आता है।’’ ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के विभूति नारायण मिश्रा, यानि आसिफ शेख ने कहा, ‘‘थिएटर हमेशा से मेरा पहला प्यार रहा है। एक्टिंग के लिये मेरे जुनून को जगाने में इसका बड़ा योगदान रहा है और इस तरह मुझे एक मजबूत आधार भी मिला। थिएटर के अपने शुरूआती दिनों में, मैंने कई नाटकों में काम किया और बड़ी-बड़ी हस्तियों से सीखा। मैं बाॅलीवुड और टेलीविजन में व्यस्त हो गया, लेकिन मैंने थिएटर को नहीं छोड़ा। कुछ महीने पहले मुझे अपने सबसे पुराने नाटकों में से एक, ‘हम दीवाने हम परवाने’ में काम करने का मौका मिला था। मैंने सात साल बाद थिएटर में परफाॅर्म करने के लिये वापसी की थी। मुझे सपोर्ट करने के लिये मेरा परिवार वहाँ था और मुझे खुशी हुई कि मेरे बच्चे दर्शकों के बीच बैठकर मुझे देख रहे थे। वह मेरे लिये वाकई गर्व का पल था।’’

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

वल्र्ड थिएटर डे

Comment Box

Also Read

उर्मिला मातोंडकर से अलग होने के दो साल बाद मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट से शादी की
फिल्म | न्यूज़

उर्मिला मातोंडकर से अलग होने के दो साल बाद मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट स...

विजय के फ़ैन्स के लिए अच्छी ख़बर: रिपोर्ट्स के मुताबिक़, तमिलनाडु के CM तलाक के बीच पत्नी संगीता के साथ सुलह करने पर विचार कर रहे हैं।
फिल्म | न्यूज़

विजय के फ़ैन्स के लिए अच्छी ख़बर: रिपोर्ट्स के मुताबिक़, तमिलनाडु के C...

RIP: 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगाले का निधन, कथित तौर पर आत्महत्या की
टेलीविजन | न्यूज़

RIP: 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगाले का निधन, कथित तौर पर आत्महत्या की...

भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कंगना रनौत की फिल्म ने पहले वीकेंड में 5 करोड़ का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कंगना रनौत की फिल्म ने पहले...

“बेटी हुई है!”—सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया; हिना खान से लेकर निया शर्मा तक ने दी बधाई।
टेलीविजन | न्यूज़

“बेटी हुई है!”—सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी ने अपने पहले बच्चे...

'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: वरुण धवन की फिल्म ने 1.85 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: वरुण धवन की फिल्म...

स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।
टेलीविजन | रिलीज

स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियल...

'डॉ. आरंभी' एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे ने खरीदा नया घर, देखिए झलक
टेलीविजन | न्यूज़

'डॉ. आरंभी' एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे ने खरीदा नया घर, देखिए झलक...

सेलेब्स और फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अदिति राव हैदरी, अनुराग कश्यप और कई अन्य ने इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा की प्रशंसा की
फिल्म | रिलीज

सेलेब्स और फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अदिति राव हैदरी, अनुराग कश्यप और...

'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर: कई बड़े स्टार्स वाली यह कॉमेडी फ़िल्म भरपूर हंसी और मज़े का वादा करती है
फिल्म | न्यूज़

'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर: कई बड़े स्टार्स वाली यह कॉमेडी फ़िल्म भरप...

'मैं वापस आऊंगा' के मेकर्स ने दिल्ली में बंटवारे के समय के लोगों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की।
फिल्म | रिलीज

'मैं वापस आऊंगा' के मेकर्स ने दिल्ली में बंटवारे के समय के लोगों के लि...

शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट की कान फिल्म फेस्टिवल में हुई ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी और स्टारडम से जुड़ी नकारात्मकता की आलोचना की।
फिल्म | न्यूज़

शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट की कान फिल्म फेस्टिवल में हुई ट्रोलिंग पर प्र...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.