Siddharth Nigam के एब्स पर लड़कियां हुईं फिदा, शर्टलेस तस्वीर पर नहीं रुक रही लाइक्स की बरसात

Siddharth Nigam's Abs: सिद्धार्थ निगम की शर्टलेस तस्वीर पर लड़कियां हुईं फिदा।
Siddharth Nigam के एब्स पर लड़कियां हुईं फिदा, शर्टलेस तस्वीर पर नहीं रुक रही लाइक्स की बरसात 25459

Siddharth Nigam’s Abs: मनोरंजन उद्योग में सबसे हैंडसम और प्रभावशाली व्यक्तित्व में से एक हैं सिद्धार्थ निगम (Siddharth Nigam), जो अपने अद्भुत अभिनय के लिए पुरे मनोरंजन उद्योग में विख्यात है। अभिनेता ने अपने दमदार अभिनय के दम पर एक शानदार सफलता को अपने नाम किया है। आपको बता दें, अभिनेता ने धूम 3 में आमिर खान के किरदार साहिल और समर के बचपन की भूमिका निभाई थी जहां उनके अभिनय को बहुत सराहा गया था। इसके अलावा उन्होंने कई धारावाहिकों में भी अपने अभिनय का जादू दिखाया हैं, जिसमें अशोक सम्राट, चंद्र नंदिनी, अलादीन – नाम तो सुना होगा जैसे शो शामिल है। गौरतलब हैं, कि वह सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

सेहत को लेकर गंभीर रहते हैं सिद्धार्थ

अभिनेता अपने सेहत को लेकर काफी गंभीर है और वह अपने बॉडी को बेहतरीन बनाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। अभिनेता जब भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सिक्स पैक एब्स की झलक पेश करते हैं, तो उनके फैंस द्वारा उसपर बहुत प्यार और स्नेह बरसाया जाता है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की शर्टलेस तस्वीर

अभिनेता ने हाल ही में, इंस्टाग्राम पर शर्टलेस तस्वीरों के सेट को साझा किया हैं, जिसमें वह बेहद शानदार और आकर्षक लग रहे है‌। पहले तस्वीर में, वह अपने एब्स को प्रदर्शित कर रहे हैं, जिसमें वह ब्लैक टाउजर और सफेद टोपी में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनकी दुसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर से सजी हुई हैं, जिसमें वह अपने एब्स को प्रदर्शित करते नजर आ रहे है। एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।