Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी पहली फिल्म में दिखाया है एक्शन का जलवा, बाइक चेज़ और स्टंट से उड़ाएंगी होश!

Ganapath: नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी पहली फिल्म में दिखाया है एक्शन का जलवा

Author: विशाल दुबे
14 Oct,2023 14:20:19
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी पहली फिल्म में दिखाया है एक्शन का जलवा, बाइक चेज़ और स्टंट से उड़ाएंगी होश!

Ganapath: पूजा एंटरटेनमेंट की ‘गणपत’ ने अपने जबरदस्त एक्शन सीन्स, होश उड़ाने वाले विजुअल्स और बड़े पैमाने के साथ दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। ऐसे में एक चीज तो पक्की है कि ये फिल्म दर्शकों को एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है। इस मच अवेटेड एक्शन से भरपूर फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक्शन भरे रोल में नजर आएंगे, लेकिन जो असली धमाल मचा रही हैं, वो हैं हमारी नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस कृति सेनन जिनका दमदार एक्शन अवतार है। लीड एक्ट्रेस ने अपने नन्चुक्स स्किल और डर्ट बाइक राइडिंग के साथ दर्शकों को खुश कर दिया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस अपनी फिल्म के टीज़र और ट्रेलर से दर्शकों को बता रही हैं कि सभी उनके नए अवतार के लिए तैयार हो जाएं।

पूजा एंटरटेनमेंट की ‘गणपत’ में परफेक्शन तक पहुँचने के लिए, कीर्ति सेनन ने किकबॉक्सिंग, बाइक राइडिंग, इंटेंस एक्शन्स, मार्टियाल आर्ट्स, जैसे अलग-अलग एक्शन्स फॉर्म्स सीखे हैं। जैसी के किरदार के लिए उनके नन्चुक्स की ट्रेनिंग सेशन ने 9 महीने तक चली, और एक्ट्रेस ने अपने किरदार के लिए जो भी ज़रुरत थी, वो सब किया। कीर्ति ने अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए कड़ी मेहनत की है और अपने इमेज को पीछे छोड़कर उन्होंने पूरे नए रूप को अपनाया है, और यह सुनिश्चित किया है कि एक बार फिर दर्शक उन्हें बड़े परदे पर देख तालियां और सिटी बजाएं। ऐसे में ट्रेनिंग सेशन के एक झलक से साफ़ है कि कृति सेनन ने किरदार के लिए अपना खून, पसीना बहाया है और फिल्म के किरदार के लिए सही टोन को पाने के लिए जान लगा दी है।

पूजा एंटरटेनमेंट ने एक एक्सक्लूसिव बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है, जिसमे ट्रेनिंग सेशन की झलक देखने मिल रही है, जिसमें एक्ट्रेस की डेडिकेशन और कमिटमेंट साफ़ दिख रही है।

वीडियो में कृति ने अपनी एक्शन फिल्म के अनुभव के बारे में बात की है। उनका कहना है, ”मैं स्क्रीन पर एक्शन करने के लिए बेक़रार थी। मुझे नन्चुक्स इस्तेमाल करने का मौका मिला। ये पहली बार है कि मैं एक्शन कर रही हूं, लेकिन मुझे पता था कि मुझे बहुत कुछ सीखना है। हर एक हथियार के साथ, आपको सुनिश्चित करना पड़ेगा की आप उसे इस्तेमाल करने में मास्टर हो चुके हैं। यह आपको नैचुरली आना चाहिए। वहीं, नन्चुक्स के अलावा मैंने किकबॉक्सिंग की भी ट्रेनिंग ली है। मुझे एक डर्ट बाइक चलानी थी। नार्मल बाइक या बुलेट चलाना तो ठीक है, लेकिन डर्ट बाइक बहुत ऊंची होती है, और मैं ये कह रही हूं! जिस तरह से जैसी के किरदार का परिचय किया गया है वह सच में पावरफुल, सेक्सी और रॉ है।”

पूजा एंटरटेनमेंट गुड कंपनी के सहयोग से ‘गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न’ प्रस्तुत करता है, जिसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

कृति सेननगणपत - ए हीरो इज़ बोर्न

Comment Box

Also Read

कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा खास नोट
कृति सेनन ने बहन नूपुर के साथ मनाई राखी, ट्रोल करने वालों के लिए लिखा खास नोट
कृति सेनन अपनी ड्रेस पसंद पर अडिग; ट्रोलर्स और कंगना रनौत को दिया करारा जवाब।
कृति सेनन अपनी ड्रेस पसंद पर अडिग; ट्रोलर्स और कंगना रनौत को दिया करारा जवाब।
रणवीर सिंह और कृति सेनन से लेकर विजय वर्मा और रानी मुखर्जी तक: वे कलाकार जिन्होंने 2026 में सबसे दमदार परफॉर्मेंस दी हैं।
रणवीर सिंह और कृति सेनन से लेकर विजय वर्मा और रानी मुखर्जी तक: वे कलाकार जिन्होंने 2026 में सबसे दमदार परफॉर्मेंस दी हैं।
शादी की अटकलों के बीच स्टेबिन बेन ने कृति सेनन का समर्थन किया: ‘इतनी अहम चीज़ में जल्दबाज़ी क्यों?’
शादी की अटकलों के बीच स्टेबिन बेन ने कृति सेनन का समर्थन किया: ‘इतनी अहम चीज़ में जल्दबाज़ी क्यों?’

Also Read

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: पहले रविवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म ₹20 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: पहले रविवार को आयुष्मान खुराना की फ...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की एक्शन फिल्म भारत में 11 दिनों में ₹400 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की एक्शन फिल्म भारत में 11 दिनों म...

'प्रहार' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दूसरे रविवार को राजकुमार राव की फिल्म की कमाई में उछाल, 10 दिनों में ₹20 करोड़ (नेट) का आंकड़ा पार
फिल्म | न्यूज़

'प्रहार' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दूसरे रविवार को राजकुमार राव की फिल्म की...

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज़: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया, हो गया सब  उलट-पुलट
फिल्म | रिलीज

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज़: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, ब...

‘प्रताप’ के नए कैरेक्टर पोस्टर में मीरा सेन के रूप में नजर आईं सीमा बिस्वास, वर्दी में दिखा दमदार अंदाज
फिल्म | रिलीज

‘प्रताप’ के नए कैरेक्टर पोस्टर में मीरा सेन के रूप में नजर आईं सीमा बि...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ₹25 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ₹25 करोड़ न...

'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत, ₹4.10 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म की ठीक-ठ...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंची, 8वें दिन ₹60 लाख की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: राजकुमार राव ने पहले हफ्ते में ₹17.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: राजकुमार राव ने पहले हफ्ते में ₹17.15...

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की 'उड़ता तीर' एक अनोखी जासूसी कॉमेडी के रूप में सिनेमाघरों में आई है, जिसे शुरुआत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म | रिलीज

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की 'उड़ता तीर' एक अनोखी जासूसी कॉमेडी...

'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प्रताप’ में पूनम के किरदार में नजर आएंगी ईशा देओल
फिल्म | रिलीज

'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प...

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फ़िल्म 'तू है मेरी किरण' की रिलीज़ पर रोक लगाई: जानें क्यों
फिल्म | न्यूज़

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फ़िल्म 'तू है म...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.